IGL 2: समय रैना के ‘कजिन हसबैंड’ वाले मजाक से असहज हुईं हुमा कुरैशी? कौन हैं सलमा दीवानी, बनीं इंटरनेट सेंसेशन

IGL 2: समय रैना के ‘कजिन हसबैंड’ वाले मजाक से असहज हुईं हुमा कुरैशी? कौन हैं सलमा दीवानी, बनीं इंटरनेट सेंसेशन


Last Updated:

India’s Got Latent 2: कॉमेडियन समय रैना का चर्चित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ अपने बेबाक अंदाज और तीखे ह्यूमर के लिए जाना जाता है, लेकिन इसका हालिया एपिसोड एक अलग ही विवाद को लेकर सुर्खियों में आ गया है. इस एपिसोड में हुमा कुरैशी, कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक, आशीष सोलंकी और बलराज सिंह घई मेहमान जज के तौर पर शामिल हुए थे. शो में सलमा दीवानी नाम की एक कंटेस्टेंट पहुंचीं, जिसके साथ बातचीत शुरु करते हुए समय रैना ने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे हुमा कुरैशी मुंह ताकती रह गईं. वहीं, फिर सलमा दीवानी ने अपने देसी अंदाज से ऐसा कुछ किया, जिसके बाद इंटरनेट पर उनकी चर्चाएं फिर शुरु हो गई.

ख़बरें फटाफट

Zoom

समय रैना का नया एपिसोड फिर सुर्खियों में है.

नई दिल्ली. कॉमेडी के मंच पर कभी-कभी एक मजाक ऐसा हो जाता है, जो हंसी के बीच कई सवाल खड़े कर देता है. इन दिनों समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ कुछ ऐसे ही कारणों से चर्चा में है. शो में इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भी पहुंचीं. उनके साथ कृष्णा अभिषेक समेत कई जाने-पहचाने चेहरे नजर आए. एपिसोड के दौरान समय रैना के एक मजाक ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. दरअसल, शो में एक कंटेस्टेंट पहुंचीं, जिन्होंने अपना नाम सलमा दीवानी बताया. उनसे बातचीत शुरु करते ही समय ने कजिन से जुड़ा यह मजाक हुमा को असहज कर गया. हालांकि, चर्चा सिर्फ इस पल तक सीमित नहीं है. फिर सलमा दीवानी ने अपने देसी अंदाज ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया. आखिर कौन हैं सलमा दीवानी और क्यों उनके चर्चे हो रहे हैं? और क्या था वो ‘कजिन हसबैंड’ वाला तंज चलिए बताते हैं.

दरअसल, शो में सलमा दीवानी नाम की एक कंटेस्टेंट पहुंची थीं. जब समय रैना ने उनसे पूछा कि वह शो में किसके साथ आई हैं तो उन्होंने बताया कि उनके ‘कजिन’ (चचेरे भाई) साथ आए हैं. जब हुमा कुरैशी ने उनके कजिन के बारे में पूछा तो समय रैना ने तुरंत चुटकी लेते हुए कहा कि वह असल में उनके हसबैंड हैं.

हुमा शो छोड़ना चाहती थीं? कृष्णा ने किया कंसोल

समय ने ये मजाक मुस्लिम धर्म में कजिन भाई-बहन की शादी को लेकर की थी. इस मजाक के बाद पैनल में हंसी-मजाक हुआ. हालांकि, इसी पल को लेकर अब रेडिट पर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं. रेडिट पर एक पोस्ट में खुद को शो का दर्शक बताने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि समय के इस मजाक के बाद हुमा काफी असहज हो गई थीं. पोस्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस कथित तौर पर इतनी परेशान हो गईं कि शो छोड़ने के बारे में सोचने लगी थीं. दावा यह भी है कि कृष्णा अभिषेक ने बीच में आकर उन्हें संभाला और शांत करने की कोशिश की.

इंटरनेट पर छा गईं कंटेस्टेंट ‘सलमा दीवानी’

कंटेस्टेंट सलमा दीवानी अपने दमदार प्रदर्शन से इंटरनेट की नई पसंदीदा बन गई हैं. गुलाबी कुर्ते और हरे दुपट्टे में मंच पर आईं सलमा ने समाज में महिलाओं और पुरुषों के प्रति अलग-अलग नजरिए पर सटीक तंज कसा. गाली-गलौज पर समाज की सोच पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अगर लड़की गाली दे तो उसकी इज्जत खराब हो जाती है, लेकिन लड़के गाली दें तो उन्हें अवॉर्ड मिलते हैंम. उनकी इस बात पर पूरे पैनल ने खड़े होकर तालियां (स्टैंडिंग ओवेशन) बजाईं.

View this post on Instagram





Source link