Dehradun News : साल में एक बार मिलती है देहरादून की ये मिठाई, मैदे और चीनी से तैयार करते हैं मुकेश

Dehradun News : साल में एक बार मिलती है देहरादून की ये मिठाई, मैदे और चीनी से तैयार करते हैं मुकेश


Last Updated:

Chhath puja khaja near me : देहरादून के मुकेश इसे मैदे और चीनी से तैयार कर बेचते हैं. छठ के प्रसाद के रूप में दी जाने वाली इस मिठाई को लेने लोग दूर-दूर से पहुंच रहे हैं. लोकल 18 से मुकेश बताते हैं कि खाजा बनाना उनका सालों पुराना काम है. वे साल भर इस एक मौके का इंतजार करते हैं. सहारनपुर रोड पर मुकेश की दुकान इन दिनों छठ की रौनक का केंद्र बनी हुई है. देहरादून में बिहार से दूर रह रहे लोगों के लिए यह खाजा सिर्फ मिठाई नहीं है. यह उनके घर, परंपरा और छठ की यादों से जुड़ा स्वाद है.

देहरादून. छठ महापर्व पर देहरादून के सहारनपुर रोड के नजदीक साल में सिर्फ एक बार मिलने वाली खास मिठाई की जबरदस्त डिमांड है. इस मिठाई का नाम है खाजा. इसे मैदे और चीनी से मुकेश अपने हाथों से तैयार कर बेचते हैं. छठ के प्रसाद के रूप में दी जाने वाली इस पारंपरिक मिठाई को लेने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंच रहे हैं. लोकल 18 से मुकेश बताते हैं कि खाजा बनाना उनकी सालों पुरानी परंपरा है. वे साल भर इस एक मौके का इंतजार करते हैं. छठ के दिनों में वे सुबह से देर रात तक खाजा बनाने में लगे रहते हैं. उनके हाथ के खाजे का स्वाद ही लोगों को बार-बार यहां खींच लाता है.

लग जाती है खरीदारों की भीड़

लोगों का मानना है कि मुकेश के हाथ की बनी इस मिठाई के बिना छठ का प्रसाद अधूरा है. कई परिवार तो हर साल खास तौर पर इन्हीं से खाजा लेने आते हैं. कुछ लोग अपने रिश्तेदारों के लिए भी यहां से खाजा लेकर जाते हैं. यही वजह है कि छठ से पहले ही इनकी दुकान पर भीड़ लग जाती है. सहारनपुर रोड पर मुकेश की दुकान इन दिनों छठ की रौनक का केंद्र बनी हुई है. लोग खाजा खरीदने के साथ-साथ छठ की तैयारियों की बातें भी करते नजर आते हैं. देहरादून में बिहार से दूर रह रहे लोगों के लिए यह खाजा सिर्फ मिठाई नहीं है. यह उनके घर, परंपरा और छठ की यादों से जुड़ा स्वाद है.

ये रहा बनाने का तरीका

मुकेश बताते हैं कि खाजा बनाने के लिए सबसे पहले मैदे को घी और थोड़े से पानी के साथ सख्त गूंथा जाता है. फिर इसकी पतली-पतली परतें बनाकर एक के ऊपर एक रखी जाती हैं. इसके बाद इसे बेलकर खास आकार दिया जाता है और धीमी आंच पर देसी घी में सुनहरा होने तक तला जाता है. आखिर में इसे चीनी की चाशनी में डुबोकर थोड़ी देर रखा जाता है, जिससे यह ऊपर से कुरकुरा और अंदर से रसीला हो जाता है.



Source link