10वीं में फेल और इंटरव्यू में 8 बार असफल, फिर कुछ यूं पाई सफलता, सुनिए हिंदी के प्रोफेसर की संघर्षभरी कहानी

10वीं में फेल और इंटरव्यू में 8 बार असफल, फिर कुछ यूं पाई सफलता, सुनिए हिंदी के प्रोफेसर की संघर्षभरी कहानी


बलिया: कहते हैं कि असफलता सफलता की आखिरी मंजिल नहीं होती हैं, बल्कि एक नई शुरुआत का रास्ता बनाती है, जिसका जीता जागता उदाहरण बलिया के एक प्रोफेसर हैं, जिन्होंने मुश्किलों को अपनी कमजोरी नहीं बनने दी, बल्कि ताकत बना लिया. तमाम विपरीत परिस्थितियां और बार-बार मिली नाकामी भी इस प्रोफेसर के हौसले को डगमगा भी नहीं पाई.

दसवीं में फेल होने से लेकर जीवन में लगभग 8 बार असफलता का सामना करने तक का सफर शायद आसान नहीं था. लेकिन प्रो. त्यागी ने हार मानने के बजाय हर बार खुद को संभाला और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. आज इनकी कामयाबी हर युवाओं के लिए प्रेरणादायक बनी हुई है.

पढ़ाई के दौरान आई कई मुश्किलें
श्रीमुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. बृजेश कुमार सिंह त्यागी ने कहा कि वह जनपद मऊ के रतनपुरा ब्लॉक के रहने वाले हैं. इनकी पढ़ाई गांव के ही प्राइमरी विद्यालय से शुरू हुई और फिर नेहरू इंटर कॉलेज रतनपुरा में पढ़ने के लिए गए. इस बीच में बहुत सारी समस्याएं झेलनी पड़ी. घर में काम (खेती-किसानी) करना पड़ता था और फीस के लिए भी दोनों तरफ से डॉट सुननी पड़ती थी, तो समस्याएं बहुत थीं. इसके बावजूद भी पढ़ने का एक जोश, जुनून, उत्साह और जज़्बा था. हालांकि, संघर्ष जारी रहा और आगे बढ़ते रहे. प्राथमिक विद्यालय, हाई स्कूल और इंटर के बाद बनारस एडमिशन लेना था, फॉर्म भरा गया, लेकिन लोग जाने नहीं दे रहे थे.

पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी रहे आगे
लोग कह रहे थे कि अगर बी.ए. ही करना है तो मऊ में भुडसुडी में कॉलेज है अपने जिले का है, तो बनारस क्या करोगे? लेकिन जिद करके वह पढ़ने के लिए बनारस चले गए और अभाव में ही पढ़ाई हुई और वहां से फिर बीएचयू में चले गए और वहां से एम.ए., पीएच.डी., नेट यानि सबकी पढ़ाई पूरी हो गई और उस दौरान सफलता के लिए मेहनत बहुत की.

खेल-कूद में भी रुचि थी और अखिल भारतीय में 5 बार अखिल भारतीय ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में प्रतिभाग भी हुएए और कबड्डी और बॉलीबॉल में पूर्वांचल और बीएचयू का कैप्टन भी रहे. एक बार तो यह हाई स्कूल में फेल हो गए थे, फिर जब नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ, तो सन 1996 से लेकर के और 2001 तक के बीच में लगभग सात-आठ बार इंटरव्यू दिए, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी.

लोग बीएड करने की दे रहे थे सलाह
लोग यहां तक कहें कि अब बीएड कर लीजिए, लेकिन इन्होंने कहा मना कर दिया कि लक्ष्य उच्च शिक्षा का है. जिस दिन बीएड मन में आएगा, उस दिन चल करके घर पर खेती करेंगे. बहरहाल उन्होंने अपने सपने, जज्बात और मनोबल को कमजोर होने ही नहीं दिया और आखिर में सफलता पा ली. इसके बाद उन्हें तीन-तीन उच्च शिक्षा में नौकरियां मिली. एक तो बिहार में मिली, वो 1997 का इंटरव्यू दिया हुआ 2004 में आया था. सन 2000 वाला कोर्ट में मामला उलझा हुआ था, वो भी क्लियर हो गया, लेकिन जब 2001 में लेटर आया, तो उन्होंने ज्वॉइन कर लिया.

असफलता ही आगे का रास्ता
उन्होंने बताया कि राजस्थान से लेकर कई अन्य जगहों तक उन्होंने कई इंटरव्यू दिए थे, लेकिन असफल हुए. प्रो. बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि असफलता से कभी भी हतोत्साहित होना ही नहीं चाहिए. अगर आप हतोत्साहित हो जाएंगे तो सफलता नहीं मिलेगी. लक्ष्य को पाने की जिद्द करेंगे तो वह जरूर मिलेगा. असफलता यह सिद्ध करती है कि सफलता का प्रयास पूरे मन से नहीं हुआ है. कहीं न कहीं कुछ रह गया है, तो पूरे मन से लगना ही पड़ेगा. असफल होना ही सफलता के मार्ग को प्रशस्त करता है.



Source link