हथियारों के लाइसेंस और रेडक्रॉस सोसाइटी का चंदा बनता जा रहा CM मान के OSD के गले का फंदा, CBI ने दर्ज की नई FIR

हथियारों के लाइसेंस और रेडक्रॉस सोसाइटी का चंदा बनता जा रहा CM मान के OSD के गले का फंदा, CBI ने दर्ज की नई FIR


Last Updated:

CBI FIR Against Punjab CM OSD: हथियारों के लाइसेंस और रेडक्रॉस सोसाइटी को दिया गया चंदा पंजाब में मुख्‍यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी के गले की फांस बनता जा रहा है. इन दोनों मामलों को लेकर सीआईआई ने एक नई एफआईआर दर्ज की है. साथ ही, इन दोनों मामलों में संबंधित विभागों से फाइलें तलब की गई है.

Zoom

सीबीआई ने भ्रष्‍टाचार के मामले में पंजाब सीएम के ओएसडी राजवीर सिंह घुम्‍मन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. (Image: facebook.com/rajbirsingh.ghuman & PTI)

CBI FIR Against Punjab CM OSD: हथियारों के लाइसेंस और रेडक्रॉस सोसाइटी को चंदे का मामला पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान के ऑफ‍िसर ऑन स्‍पेशल ड्सूटी (ओएसडी) राजवीर सिंह घुम्‍मन के लिए गले की फांस बनता जा रहा है. इस मामले में सेंट्रल इंवेस्टिगेशन ब्‍यूरो (सीबीआई) ने एक नई एफआईआर दर्ज की है. यह एफआईआर दिल्‍ली मुख्‍यालय में दर्ज की गई है. सीबीआई ने अब इस मामले से जुड़ी तमाम फाइलों को अपने कब्‍जे में लेने की कवायद शुरू कर दी है.

सूत्रों के अनुसार, सीबीआई की इकोनॉमिक ऑफेंस-II ब्रांच पंजाब सीएम भगवंत मान के ओएसडी राजबीर घुम्‍मर से जुड़े भ्रष्‍टाचार के मामलों की जांच कर रही है. घुम्‍मन पर हथियारों के लाइसेंस दिलाने में भ्रष्‍टाचार करने का आरोप लगा है. साथ ही, उन पर रेडक्रॉस सोसाइटी को दिए गए चंदे में घपले का आरोप भी है. इन दोनों मामलों के तहत सीबीआई ने दिल्‍ली हेडक्‍वाटर्स में RC-220-2026/E-0013 के तहत केस किया है. साथ ही, सीबीआई की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने इसी जांच भी शुरू कर दी है.

सीबीआई ने डीसी मोहाली और सोसाइटी से मांगी मूल फाइलें
सूत्रों के अनुसार, इस मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए सीबीआई की इकोनॉमिक ऑफेंस ब्रांच ने मोहाली के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) से हथियार लाइसेंस जारी करने से जुड़े रिकॉर्ड उपलब्‍ध कराने के लिए कहा है. इसके अलावा, पूरे प्रॉसेस से जुड़ी मूल फाइलों को भी सीबीआई ने तलब किया है. रेडक्रॉस सोसायटी को चंदे के मामले में भी सीबीआई ने जिला रेडक्रॉस सोसाइट से उनके वित्‍तीय रिकॉर्ड मांगे है. इसके अलावा इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की जिला शाखा को मिलने वाले चंदे और उसके खर्च से संबंधित रिकॉर्ड भी सीबीआई ने तलब किया है.

रेडक्रॉस सोसाइटी ने पूछा चंदा इकट्ठा करने और इस्‍तेमाल का रिकॉर्ड
सूत्रों के अनुसार, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी से जुड़ा हुआ मामला भी मोहाली जिले का है. वित्‍तीय रिकॉर्ड के अलावा सीबीआई ने सोसाइटी से पूछा है कि वे किन किन स्रोतों से चंदा इकट्ठा करते हैं और उनको कहां कहां खर्च किया जाता है. इस चंदे और उसके खर्च से जुड़े रिकॉर्ड को भी सीबीआई ने मांगा है.



Source link