Success Story: ठेले से शुरुआत, अब 25 तरह की नमकीन, जानिए संदीप पवार की सफलता की कहानी

Success Story: ठेले से शुरुआत, अब 25 तरह की नमकीन, जानिए संदीप पवार की सफलता की कहानी


Last Updated:

Success Story: बुरहानपुर के राजपुरा क्षेत्र में संदीप पवार दोस्तों से प्रेरणा लेकर नमकीन का कारोबार कर रहे हैं. कभी दूसरों के यहां काम करने वाले संदीप आज खुद का व्यवसाय चलाकर 8 से 10 लोगों को रोजगार दे रहे हैं.

Namkeen Business: कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो और सही दिशा में मेहनत की जाए तो सफलता जरूर मिलती है. इसका उदाहरण शहर के राजपुरा क्षेत्र में नमकीन का कारोबार संचालित करने वाले संदीप पवार हैं. कभी दूसरों के यहां काम करने वाले संदीप आज खुद का व्यवसाय खड़ा कर चुके हैं और अपने कारोबार के माध्यम से 8 से 10 लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं.

दुकान संचालक ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को दुकान संचालक संदीप पवार बताते हैं कि पहले वह दूसरों के यहां काम किया करते थे. इसी दौरान उनके कुछ दोस्तों से उन्हें नमकीन बनाने और बेचने के कारोबार की जानकारी मिली. दोस्तों से प्रेरणा मिलने के बाद उन्होंने भी इस क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने का फैसला किया. इसके लिए सबसे पहले उन्होंने नमकीन बनाने का काम सीखा और धीरे-धीरे व्यवसाय शुरू करने की तैयारी की. संदीप ने शुरुआत में एक छोटे से ठेले पर नमकीन बेचने का काम शुरू किया. शुरुआती दौर में उन्हें कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. मेहनत और ग्राहकों के विश्वास के दम पर उनका कारोबार धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगा. इसके बाद उन्होंने राजपुरा क्षेत्र में अपनी नमकीन की दुकान और होटल शुरू किया.

तीन वर्षों से दुकानों का कर रहे संचालन
पिछले तीन वर्षों से वह लगातार इस व्यवसाय का संचालन कर रहे हैं. उनके यहां करीब 25 प्रकार के नमकीन आइटम तैयार किए जाते हैं जिन्हें ग्राहक काफी पसंद कर रहे हैं. ग्राहकों की पसंद और मांग को ध्यान में रखते हुए वह अलग-अलग तरह के नमकीन तैयार करवाते हैं. आज संदीप पवार अपने व्यवसाय के माध्यम से 8 से 10 लोगों को रोजगार दे रहे हैं. उनका कहना है कि एक छोटे से ठेले से शुरू किया गया सफर आज दुकान तक पहुंच गया है. उनका लक्ष्य अपने कारोबार को और आगे बढ़ाना है, ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध करा सकें. संदीप की यह सफलता बताती है कि दोस्तों से मिली प्रेरणा, मेहनत और लगन के सहारे छोटा व्यवसाय भी रोजगार का अच्छा माध्यम बन सकता है.



Source link