पवन कल्याण तीसरी बार ले रहे तलाक, शादी के 13 साल बाद रूसी पत्नी ऐना से अलग होने का किया ऐलान

पवन कल्याण तीसरी बार ले रहे तलाक, शादी के 13 साल बाद रूसी पत्नी ऐना से अलग होने का किया ऐलान


Last Updated:

अभिनेता और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से खबरों में हैं. एक्टर की लाइफ हमेशा से सुर्खियों में रही हैं. तीन बार शादी कर चुके पवन कल्याण अपनी तीसरी पत्नी ऐना से अलग हो रहे हैं. कपल ने शादी के 13 साल बाद एक-दूसरे से अलग होने का ऐलान किया है. ऐसे वक्त में दोनों ने फैंस से प्राइवेसी की मांग की है. अपने स्टेटमेंट में पवन कल्याण और ऐना ने आपसी सहमति से अलग होने की बात कही.

Zoom

पवन कल्याण का तीसरी बार तलाक हो रहा. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली.  साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. पवन कल्याण और उनकी पत्नी ऐना कोनिडेला ने शादी के रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है. दोनों ने बीते सोमवार को आपसी सहमति से अलग होने का ऐलान किया. सोमवार देर रात जारी किए गए एक जॉइंट स्टेटमेंट में कपल ने अपने इस फैसले को सभी के साथ शेयर किया. पवन कल्याण और ऐना ने कहा कि वो 13 सालों तक शादीशुदा रहने के बाद अब अपनी राहें अलग करने जा रहे हैं.

पवन कल्याण और ऐना कोनिडेला ने अपने जॉइंट स्टेटमेंट में बताया कि शादी के 13 साल बाद वो बतौर पति-पत्नी अलग हो रहे हैं. लेकिन उनके बीच दोस्ती का खूबसूरत रिश्ता कायम रहेगा. वो दोनों अपने बच्चे के जिम्मेदार माता-पिता हैं और वो साथ मिलकर उसकी परवरिश करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. अपने स्टेटमेंट में कपल ने तलाक की वजह का खुलासा नहीं किया है और न ही इसमें बच्चों की कस्टडी पर कोई बात की गई है. ऐना और पवन कल्याण ने इस मुश्किल वक्त में फैंस से प्राइवेसी और समझदारी की उम्मीद जताई है.

13 साल बाद तलाक ले रहे पवन कल्याण और ऐना

पवन कल्याण और ऐना की शादी साल 2013 में हुई थी. दोनों की मुलाकात फिल्म ‘तीन मार’ के दौरान हुई थी. रूस की रहने वाली ऐना इस फिल्म में छोटा सा सपोर्टिंग रोल अदा कर रही थीं. इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने शादी करने का फैसला किया. शादी के बाद अन्ना ने परिवार और बच्चों को प्राथमिकता दी. दोनों के दो बच्चे हैं, एक बेटी पोलेना अंजना पवनोवा और बेटा मार्क शंकर पवनोविच.

पवन कल्याण और ऐना (फाइल फोटो)

पवन कल्याण की तीसरी पत्नी हैं ऐना

आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने साल 2012 में दूसरी पत्नी रेणु देसाई से तलाक लिया था. उन्होंने दूसरी पत्नी से तलाक के बाद साल 2013 में ऐना से शादी की और अब 13 साल बाद एक्टर और राजनेता अपनी तीसरी पत्नी से भी अलग हो रहे हैं.

रूसी मूल की ऐना से तीसरी शादी करने से पहले पवन कल्याण दो बार अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में रह चुके थे. उनका दोनों तलाक काफी चर्चित था. सबसे पहले उन्होंने साल 1997 में नंदिनी से शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला. दोनों साल 1999 में अलग हो गए थे और 2008 में उनका कानूनी तौर पर तलाक हुआ.



Source link