Last Updated:
आखिर पवन कल्याण ने अचानक तलाक क्यों ले लिया? उनके तलाक के पीछे क्या कारण हैं? सोशल मीडिया पर इस तरह के सवाल लगातार घूम रहे हैं. इनका सही जवाब तो कपल खुद ही दे सकता है. लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ गॉसिप्स ऐसे तैरने लगे हैं जिन्होंने सबको हैरान कर दिया है.
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण 9 नवंबर को देर रात पोस्ट किया. जिसके बाद हड़कंप मच गया. दरअसल वह शादी के 13 साल बाद पत्नी और रशियन मॉडल अन्ना कोनिडेला से आपसी सहमति से डिवोर्स ले रहे हैं. इन खबरों ने हर किसी को शॉक्ड कर दिया.
उपमुख्यमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, दोनों ने आपसी सहमति और समझ ये जिंदगी का इतना बड़ा फैसला लिया है. आगे भी दोनों माता-पिता के रूप में साथ में जुड़े रहेंगे. बता दें पवन कल्याण की ये तीसरी शादी थी. उनका तीन बार तलाक हो चुका है. (Image:telugu.news18)
अब जब से पवन कल्याण के तीसरे तलाक की खबर आई है तब से तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. कोई डिवोर्स का कारण कुछ बता रहा है तो कोई कुछ. सोशल मीडिया पर तो इस बारे में तरह तरह के गॉसिप्स भी तैरने लगे. (Image:telugu.news18)
Add News18 as
Preferred Source on Google
सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पवन कल्याण और अन्ना कोनिडेला के तलाक पर कई तरह के पोस्ट देखने को मिले. कुछ यूजर्स ने तो उनकी निजी जिंदगी को लेकर हैरान करने वाला खुलासा भी किया.
आखिर पवन कल्याण ने अचानक तलाक क्यों ले लिया? उनके तलाक के पीछे क्या कारण हैं? इस तरह के सवाल सोशल मीडिया पर खूब तैर रहे हैं. इसके अलावा, मशहूर ज्योतिषी वीनसस्वामी की पुरानी टिप्पणियां भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. जिसमें उन्होंने कहा था कि पवन कल्याण का तलाक 2026 में होगा.
हमारी सहयोगी वेबसाइट telugu.news18 के मुताबिक, पवन कल्याण को लेकर ये अफवाहें भी हैं कि वह चौथी बार शादी भी कर सकते हैं. टॉलीवुड जगत में उनकी चौथी शादी की चर्चा तेज है. उनका राजनीतिक दल की महिला के साथ नजदीकियों के भी गॉसिप्स हैं. जिनसे वह अगले साल शादी कर सकते हैं. इन खबरों पर ‘न्यूज18 हिंदी’ पुष्टि नहीं करता है.
पवन कल्याण की तीसरी पत्नी रहीं अन्ना की बात करें तो वह रूस से आती हैं. उनकी साल 2011 में पवन कल्याण संग मुलाकात हुई थी. तीन मार की शूटिंग के दौरान दोनों पहली दफा मिले थे और फिर दोनों को प्यार हुआ और 2013 में दोनों ने हैदराबाद में शादी कर ली. (Image:telugu.news18)
पवन कल्याण की पहली शादी साल 1997 में नंदिनी संग हुई थी. दोनों में आपसी मतभेद हुआ और दोनों ने साल 2007 में तलाक ले लिया. 5 करोड़ की एलिमनी भी दी. साल 2009 में पवन कल्याण ने रेनू संग दूसरी शादी की. साल 2012 में ये शादी भी टूट गई. (Image:telugu.news18)
साल 2013 में उन्होंने अन्ना लेजनेवा संग शादी की थी और अब उनसे भी उनका तलाक हो रहा है. तलाक के ऐलान के एक दिन बाद अन्ना ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी बंद कर दिया. (Image:telugu.news18)