MP OBC Reservation Row: कांग्रेस ने CM पर लगाया नौटंकी का आरोप, BJP ने किया पलटवार- सांप-बिच्छू लेकर आते हैं

MP OBC Reservation Row: कांग्रेस ने CM पर लगाया नौटंकी का आरोप, BJP ने किया पलटवार- सांप-बिच्छू लेकर आते हैं


Last Updated:

मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच तकरारा बढ़ती जा रही है. दोनों ही पार्टी के लोग एक-दूसरे पर आरक्षण कम होने का दोषी बता रहे हैं. कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने सुप्रीम कोर्ट में सरकार की याचिका की खामियों पर सवाल उठाते हुए इसे साजिश बताया है. वहीं, बीजेपी प्रवक्ता गुलरेज शेख ने पलटवार करते हुए कहा कि सरकार पूरी ताकत से कानूनी लड़ाई लड़ रही है और कांग्रेस सिर्फ नौटंकी करती है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

ओबीसी आरक्षण को लेकर एमपी में आर-पार की लड़ाई चल रही है. (फाइल फोटो)

भोपाल. मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण घटने के बाद से विवाद चल रहा है. पहले राज्य में ओबीसी आरक्षण 27 प्रतिशत था, जो पिछले महीने घटाकर 14 प्रतिशत कर दिया गया. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. कांग्रेस इस आरक्षण घटने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव और बीजेपी सरकार पर लगाता निशाना साध रही है. बीजेपी भी कांग्रेस को पर पलटवार कर रही है. अब ओबीसी आरक्षण को लेकर फिर से सियासत गरम गई है. कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए, जिसके जवाब में बीजेपी गुलरेज शेख ने रिएक्शन दिया.

उमंग सिंघार ने एक्स पर लिखा, “मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार सिर्फ ‘OBC प्रेम’ का ढोंग नहीं, बल्कि OBC समाज की पीठ में छुरा घोंप रही है! 27% OBC आरक्षण के नाम पर सुप्रीम कोर्ट में दायर SLP में पहले से ही 10 बड़ी खामियां थीं. बेशर्मी देखिए कि सरकार ने उन्हें सुधारने की जहमत तक नहीं उठाई और 7 नवंबर को 3 नई गलतियां और सामने आ गईं. यानी अब कुल 13 खामियां! तारीखों में गड़बड़ी, धुंधले दस्तावेज, पेज नंबरिंग का मजाक और बिना हस्ताक्षर का वकालतनामा, यह महज एक लापरवाही नहीं, भाजपा की एक सोची-समझी साजिश है!”

उमंग सिंघार का ट्वीट

उमंग सिंघार ने सीएम मोहन यादव पर लगाया आरोप

उमंग सिंघार ने आगे लिखा, “सरकार के पास भारी-भरकम फीस लेने वाले वकीलों की पूरी फौज खड़ी है, फिर भी ऐसी बचकानी गलतियां बार-बार क्यों? इससे शीशे की तरह साफ है कि सरकार 27% OBC आरक्षण के लिए लड़ना ही नहीं चाहती, ये सिर्फ टाइम पास कर रहे हैं. सीएम मोहन यादव जी, OBC समाज के अधिकारों के साथ यह गंदा खिलवाड़ अब और बर्दाश्त नहीं होगा! जनता आपकी पूरी नौटंकी अच्छे से समझ चुकी है. आपकी नीयत 27% आरक्षण देने की है ही नहीं, आपका मकसद सिर्फ OBC समाज को बेवकूफ बनाना और गुमराह करना है.”

उमंग सिंघार के आरोपों पर पलटवार

उमंग सिंघार के इस पोस्ट के बाद ओबीसी आरक्षण को लेकर भाजपा के प्रवक्ता गुलरेज शेख ने कहा कि कांग्रेस ने हर वर्ग को ठगने का काम किया है. हमारी सरकार पूरी ताकत से सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई लड़ रही है. कांग्रेस सरकार के पाप को हम धोने का काम कर रहे हैं. वहीं, विधानसभा के छोटे सेशन और कांग्रेस के मुद्दों पर कहा, “हमारी सरकार हमेशा जनता के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है. कांग्रेस विधानसभा सिर्फ हंगामा और नौटंकी करने आते हैं. कभी सांप, कभी बिच्छू लेकर विधानसभा पहुंचते हैं. जनता के मुद्दों को लेकर गंभीरता नहीं दिखती.”



Source link