Iran-US War Tension: ईरान पर हमले की धमकी देने वाले ट्रंप के बदले सुर अब युद्ध नहीं वार्ता की बात आखिर क्यों बदला अमेरिका का रुख?

Iran-US War Tension: ईरान पर हमले की धमकी देने वाले ट्रंप के बदले सुर अब युद्ध नहीं वार्ता की बात आखिर क्यों बदला अमेरिका का रुख?


Last Updated:

Iran-US War Tension: अमेरिका के मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी को मिली हार के बाद ये तो साफ हो गया है कि ईरान युद्ध ने रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा डेंट दिया है. खुद प्रेसिडेंट भी अब इस बात को मान चुके हैं और उनके तेवर इस मुद्दे पर बदले हुए नजर आ रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

ईरान पर हमले का साया टला. (रॉयटर्स)

Iran-US War Tension: ईरान को लगातार सैन्य कार्रवाई की धमकी देने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तेवर अब बदलते नजर आ रहे हैं. कुछ दिन पहले तक अमेरिका की ओर से ईरान पर दोबारा हमले के संकेत दिए जा रहे थे, लेकिन अब ट्रंप कूटनीति और बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की बात कर रहे हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर अचानक अमेरिका का रुख क्यों बदल रहा है? क्या ट्रंप वास्तव में युद्ध से पीछे हट रहे हैं या यह ईरान पर दबाव बनाने की नई रणनीति है?

दरअसल अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने 9 नवंबर को कहा कि ईरान के साथ शांति वार्ता फिलहाल बुरी तरह फंस गई है. उन्होंने ईरान की मांगों को अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच किसी बड़ी सफलता की उम्मीद अभी नहीं दिखाई दे रही है. हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति ट्रंप हमेशा कूटनीति के जरिए समस्याओं का समाधान करना पसंद करते हैं. रुबियो का यह बयान ट्रंप के उस इंटरव्यू के कुछ घंटे बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर बातचीत में प्रगति होती है तो अमेरिका की ओर से ईरान पर दोबारा हमला होने की संभावना बहुत कम है. इस बयान ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है.



Source link