CSIR UGC NET Registration 2026: 2.39 लाख से ज्यादा ने भरा नेट का फॉर्म, पास करने पर कहां कहां मिलते हैं मौके?

CSIR UGC NET Registration 2026: 2.39 लाख से ज्यादा ने भरा नेट का फॉर्म, पास करने पर कहां कहां मिलते हैं मौके?


Last Updated:

CSIR UGC NET दिसंबर 2026 के लिए आवेदन करने वालों के लिए आज का दिन बेहद अहम है.आवेदन की तारीख बढ़ने के बाद भी अब तक 2.39 लाख से ज्यादा उम्मीदवार फॉर्म जमा कर चुके हैं लेकिन सभी ने आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं की है.एनटीए के आंकड़ों के मुताबिक 2,39,582 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है जबकि 2,01,464 से अधिक अभ्यर्थियों ने फीस भी जमा कर दी है यानी कुछ उम्मीदवार ऐसे भी हैं जिन्हें आज आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी है.

Zoom

ugc net, ugc, UGC Regulation 2018, CSIR UGC NET December 2026: JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका. (PIC: magnific)

CSIR UGC NET December 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है. अगर आपने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है तो 9 नवंबर की रात 11:50 बजे तक यह काम पूरा कर सकते हैं. इस परीक्षा के लिए अब तक 2.39 लाख से ज्यादा आवेदन जमा हो चुके हैं जबकि 2 लाख से अधिक उम्मीदवार आवेदन शुल्क भी भर चुके हैं. खास बात यह है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उम्मीदवारों को राहत देते हुए आवेदन की आखिरी तारीख 5 नवंबर से बढ़ाकर 9 नवंबर की थी. अब तारीख बढ़ाने का यह मौका भी खत्म होने जा रहा है. ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन तो कर लिया है लेकिन फीस जमा नहीं की है.उन्हें भी आज रात तक पूरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

2.39 लाख से ज्यादा आवेदन, 2 लाख से अधिक ने जमा की फीस

सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए उम्मीदवारों के बीच अच्छी भागीदारी देखने को मिली है. एनटीए के ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस परीक्षा के लिए अब तक कुल 2,39,582 आवेदन फॉर्म जमा किए जा चुके हैं. इनमें से 2,01,464 से ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन के साथ आवेदन शुल्क भी जमा कर दिया है. इन आंकड़ों से साफ है कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं हालांकि जिन उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है या किसी वजह से आवेदन अधूरा छोड़ दिया है. उनके पास आज आखिरी मौका है. केवल रजिस्ट्रेशन कर लेना पर्याप्त नहीं होगा.आवेदन को पूरा करने के लिए निर्धारित शुल्क जमा करना भी जरूरी है.

आज रात 11:50 बजे तक बिना लेट फीस भर सकते हैं फॉर्म

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 9 नवंबर 2026 तय की है.उम्मीदवार सोमवार रात 11:50 बजे तक बिना किसी लेट फीस के आवेदन कर सकते हैं.पहले आवेदन की अंतिम तारीख 5 नवंबर निर्धारित की गई थी लेकिन बाद में एनटीए ने इसे चार दिन बढ़ाकर 9 नवंबर कर दिया था.अब उम्मीदवारों को आवेदन के लिए अतिरिक्त समय नहीं मानकर चलना चाहिए.आज रात निर्धारित समय तक रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है.आखिरी दिन वेबसाइट पर एक साथ बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के पहुंचने से सर्वर धीमा हो सकता है.ऐसे में बेहतर होगा कि अभ्यर्थी अंतिम समय का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपना फॉर्म जमा कर दें.

CSIR UGC NET पास करने से किन क्षेत्रों में मिलता है मौका?

सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है जो उच्च शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं. इस परीक्षा के जरिए भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की पात्रता और पीएचडी में दाखिले के लिए उम्मीदवारों की योग्यता तय की जाती है यानी इस परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले योग्य उम्मीदवारों के लिए रिसर्च और अकादमिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के रास्ते खुल सकते हैं.परीक्षा कंप्यूटर आधारित यानी ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी.

CSIR UGC NET December 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन

जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.आवेदन करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट के होमपेज पर जाएं.वहां संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.इसके बाद नया रजिस्ट्रेशन चुनकर मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करें.रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर आपको आवेदन नंबर और पासवर्ड मिलेगा.इनकी मदद से लॉगिन करके आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.लॉगिन करने के बाद व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी जानकारी भरें.इसके बाद पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और मांगे गए जरूरी दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें.अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें.भुगतान पूरा होने के बाद फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट कर दें.आखिर में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें या उसकी पीडीएफ अपने पास सुरक्षित रख लें ताकि आगे जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जा सके.

सामान्य से लेकर एससी-एसटी तक, किसे कितनी देनी होगी फीस?

सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणियों के हिसाब से तय किया गया है.सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को सबसे अधिक 1,150 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) के उम्मीदवारों के लिए फीस 600 रुपये निर्धारित की गई है वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग और थर्ड जेंडर श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 325 रुपये जमा करने होंगे.उम्मीदवारों को आवेदन करते समय अपनी सही श्रेणी का चयन करना चाहिए और उसी के अनुसार फीस जमा करनी चाहिए. भुगतान के बाद यह जरूर जांच लें कि ट्रांजेक्शन सफल हुआ है या नहीं.

फॉर्म भरते समय इन गलतियों से बचें

आवेदन की आखिरी तारीख होने के कारण जल्दबाजी में फॉर्म भरना भारी पड़ सकता है.इसलिए उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी ध्यान से दर्ज करनी चाहिए.नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता और दूसरी जानकारियों को सबमिट करने से पहले अच्छी तरह जांच लें.फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करते समय भी एनटीए की ओर से तय आकार और फॉर्मेट का ध्यान रखें.आवेदन शुल्क जमा करने के बाद भुगतान की पुष्टि जरूर करें.केवल रजिस्ट्रेशन करने या आवेदन फॉर्म भरने से प्रक्रिया पूरी नहीं मानी जाएगी. फीस जमा करना भी जरूरी है.सबसे जरूरी बात यह है कि आवेदन की अंतिम तारीख 9 नवंबर 2026 को रात 11:50 बजे है इसलिए उम्मीदवारों को इसी समय सीमा के भीतर रजिस्ट्रेशन, दस्तावेज अपलोड और फीस भुगतान सहित सभी जरूरी चरण पूरे करने होंगे.



Source link