हिमाचल प्रदेश में ठंड से जमने लगी सूरजताल झील, जलोड़ी में अचानक बर्फबारी में फंसी 8 गाड़ियां और 12 ट्रैकर, 5 दिन बारिश-तूफान का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में ठंड से जमने लगी सूरजताल झील, जलोड़ी में अचानक बर्फबारी में फंसी 8 गाड़ियां और 12 ट्रैकर, 5 दिन बारिश-तूफान का अलर्ट


Last Updated:

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में ठंड बढ़ने से नदी-नाले जमने लगे हैं. कुल्लू के जलोड़ी दर्रे पर बर्फबारी के कारण फंसे पर्यटकों को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला. मौसम विभाग ने 10 से 15 नवंबर तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

हिमाचल की सूरजताल झील.

शिमला. हिमाचल प्रदेश में ठंड बढ़ने के साथ अब नदी नाले जमने लगे हैं. कुल्लू के बंजार के जलोड़ी दर्रे पर सोमवार को अचानक बर्फबारी देखने को मिली, जबकि प्रदेश के अन्य इलाकों में धूप खिली रही. मंगलवार को भी प्रदेश भर में धूप खिली हुई है. हालांकि, मौसम विभाग ने अब बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं.

कुल्लू पुलिस ने बताया कि 09 नवंबर को को जलोड़ी जोत में बर्फबारी के कारण फंसे पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सूचना मिलने पर बंजार पुलिस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया.  इस दौरान  08 दोपहिया वाहनों और 12 पैदल यात्रियों को सुरक्षित स्थान सोझा पहुंचाया गया. इसके अतिरिक्त, दो छोटे वाहनों को टो करके जलोड़ी टॉप पार करवाया गया. पुलिस ने बताया कि बारानाला के पास सड़क पर बर्फ जमने के कारण वाहनों की आवाजाही फिलहाल बाधित है. यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ वाहनों को गाड़ागुशैणी मार्ग से भेजा गया तथा स्थानीय लोगों एवं टैक्सी चालकों को पर्यटकों को जलोड़ी जोत की ओर न जाने देने की हिदायत दी गई.

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं में सर्दी ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. समुद्र तल से करीब 16 हजार 40 फीट की ऊंचाई पर लेह मनाली नेशनल हाईवे पर स्थित प्रसिद्ध सूरज ताल झील लगातार गिरते तापमान के चलते अब जमने लगी है. बारालाचा ला दर्रे के नीचे स्थित यह झील केवल प्राकृतिक खूबसूरती का प्रतीक ही नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था, पौराणिक मान्यताओं और ऐतिहासिक विरासत का भी महत्वपूर्ण केंद्र है. बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच स्थित सूरज ताल को सूर्य देवता की झील के नाम से जाना जाता है. मान्यता है कि इस पवित्र झील में स्नान करने से मनुष्य के पाप धुल जाते हैं और आत्मा की शुद्धि होती है. आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने पर यह झील पूरी तरह बर्फ की चादर में ढक जाएगी.



Source link