‘9 महीने ताश और राजश्री में…’, बीजेपी सांसद के बिगड़े बोल, कहा-किसान सिर्फ 3 महीने मेहनत करते हैं

‘9 महीने ताश और राजश्री में…’, बीजेपी सांसद के बिगड़े बोल, कहा-किसान सिर्फ 3 महीने मेहनत करते हैं


Last Updated:

Janardan Mishra: रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा का एक बयान सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है, जहां उन्होंने किसानों की दिनचर्या पर यह टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि किसान तीन महीने ही काम करते हैं. वह जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए थे.

Zoom

बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के बिगड़े बोल

Janardan Mishra: मध्य प्रदेश के रीवा से सांसद जनार्दन मिश्रा अपने बेबाक बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं. अभी वह मऊगंज जिले के रकरी ग्राम पंचायत में मौजूद कमल गौशाला में आयोजित जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में बोल रहे थे. जहां किसानों को लेकर उनके बोल बिगड़ गए. उन्होंने कहा कि किसान साल में सिर्फ तीन महीने ही काम करते हैं. इसके अलावा 9 महीने ताश और बोतल में लगे रहते हैं. अब उनका यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है.

किसानों को लेकर क्या बोले बीजेपी सांसद
बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने किसानों के काम करने को लेकर कहा कि किसान 3 महीने ही काम करते हैं. बाकी 9 महीने क्या करते हैं? इस पर एक शख्स ने जवाब दिया कि ताश खेलते हैं, तो इस पर जनार्दन मिश्रा ने कहा कि बाकी 9 महीने ताश, बोतल, चोंगी और राजश्री, जय भोले में बीतते हैं. 9 महीने बैठे-बैठे बीतते हैं. फिर कहते हैं कि खेती में कुछ भी नहीं है.

सांसद का बयान बना चर्चा का विषय
अब मऊगंज जिले में सांसद की टिप्पणी चर्चा का विषय बन गई है. कई अन्नदाता की मेहनत पर टिप्पणी को लेकर सांसद पर सवाल उठा रहे हैं. इससे खेती-किसानी की वास्तविक मेहनत पर बहस छिड़ गई है. सांसद के अपने बयान पर अभी तक सफाई सामने नहीं आई है.

लगातार जनता के बीच मौजूद रहते हैं जनार्दन मिश्रा
जनार्दन मिश्रा की गिनती बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में होती है. वह लगातार तीन बार से सांसद हैं. सबसे पहले वह साल 2014 में रीवा सीट से जीते थे. इसके बाद 2019 और 2024 में भी उन्होंने इस सीट को बरकरार रखा था. साल 2024 में उन्होंने कांग्रेस के नीलम अभय मिश्रा को शिकस्त दी थी और एक लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी. वह लगातार जनसंपर्क बनाए रखते हैं और जनता के बीच मौजूद रहते हैं.

जनार्दन मिश्रा पहले ही अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहे हैं. इससे पहले उन्होंने एक्स के मालिक एलक मस्क को धमकाया था, तब उन्होंने कहा था कि वह उन्हें दो मुक्के मारेंगे. इसके अलावा उसे भारत में व्यापार करना है, तो पीएम मोदी की शर्तों पर करना होगा.



Source link