हिमाचल में पैराग्लाडर क्रैश, मंडी-पठानकोट हाईवे में 150 फीट ऊंचाई पर हवा में अटका पायलट, बचाव के लिए NH पर गद्दे बिछाए

हिमाचल में पैराग्लाडर क्रैश, मंडी-पठानकोट हाईवे में 150 फीट ऊंचाई पर हवा में अटका पायलट, बचाव के लिए NH पर गद्दे बिछाए


Last Updated:

Mandi Paraglider Crash: हिमाचल प्रदेश के मंडी में पैराग्लाइडिंग के दौरान एक पायलट बिजली की हाईटेंशन तारों की चपेट में आकर हवा में अटक गया है. पायलट को सुरक्षित बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

, मंडी शहर से करीब पांच किमी दूर मेहड़ गांव में यह पायलट बिजली की हाई टेंशन तारों में उलझने के बाद हवा में अटक गया.

मंडी. पराइग्लाइडिंग के दौरान हिमाचल प्रदेश में लगातार हादसे हो रहे हैं. हाल ही में जहां कांगड़ा में विदेशी पायलट की मौत हो गई थी. अब मंडी में बिजली हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से एक पैराग्लाइडर पायलट हवा में अटक गया है. फिलहाल, पायलट को बचाने के लिए रेस्क्य़ू ऑपरेशन शुरू किया गया है. लेकिन जमीन से करीब 150 की ऊंचाई पर फंसे पायलट को बचाना बड़ी चुनौती है.

जानकारी के अनुसार, मंडी शहर से करीब पांच किमी दूर मेहड़ गांव में यह पायलट बिजली की हाई टेंशन तारों में उलझने के बाद हवा में अटक गया. लोगों ने प्रशासन को घटना की सूचना दी और बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है. सूचना मिलते ही एसडीएम मंडी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे. साथ ही दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची है. फिलहाल, ऊंचाई पर फंसे पायलट को बचाने के लिए जमीन पर गद्दे और तिरपाल बिछाया गया है और साथ ही रेस्क्यू टीम भी बचाव अभियान में जुट गई है.

हाल ही में हुए हादसे

गौर रहे कि मंडी के गुम्मा में हाल ही में 1 नवंबर 2026 ऑस्ट्रियाई पायलट घायल हो गया था. यहां पर जोगिंद्रनगर के गुम्मा के छनांग में ऑस्ट्रिया के 50 वर्षीय पायलट निकोलस थॉमस का ग्लाइडर क्रेश हो गया था. उन्होंने बीड़-बिलिंग से सोलो उड़ान भरी थी और फिर तेज हवाओं के कारण पैराग्लाइडर खेतों में गिर गया. इससे पहले, मंडी के पद्धर की फुलाधार में रूसी महिला पायलट घायल 29 अक्टूबर 2026 को घायल हो ग थी. 41 वर्षीय रूसी महिला पायलट कसेनिया ने भी बीड़-बिलिंग से उड़ान भरी थी. हादसे में उनकी दाईं टांग फ्रैक्चर हो गया था और उन्हें  जोगिंद्रनगर उपचार दिया गया था.

25 अक्तूबर 2026 को कांगड़ा जिले में पैराग्लाइडिंग के लिए प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग से उड़ान भरने के बाद बुल्गारिया के पायलट की मौत हो गई थी. बीड़-बिलिंग से इस पायलट ने सोलो पैराग्लाइडिंग के तहत उड़ान भरी थी और फिर धर्मशाला के खनियारा में राइजिंग स्टार पीक के समीप तेज हवाओं के कारण हादसा हुआ था.

बीड़ बिलिंग से भरते हैं उड़ान

हिमाचल की बीड़ बिलिंग घाटी से पैराग्लाडिंग होती है और य़ह घाटी दुनियाभर मे पैराग्लाइडिंग के लिए मशहूर है.यहां पर 2015 में पैराग्लाइडिंग का वर्ल्ड कप भी हो चुका है. लेकिन बीते पांच साल में यहां पर 20 के करीब पायलटों की जान भी हादसों में जा चुकी है.



Source link