Last Updated:
रजनीकांत के भतीजे और सिंगर-कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन 11 नवंबर को ग्रीस में शादी करने जा रहे हैं. कपल की शादी की रस्मों की शुरुआत हो गई है और उनकी शादी में शामिल होने के लिए कई खास मेहमान ग्रीस पहुंच चुके हैं. कई गेस्ट को ग्रीस के लिए रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया.
काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर 11 नवंबर को ग्रीस में शादी करेंगे.
नई दिल्ली. सिंगर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन की शादी की खबरें पिछले साल से छाई हुई हैं. कुछ समय पहले कपल के पेरेंट्स ने वीवीआईपी गेस्ट को इनवाइट कर इन अटकलों को कंफर्म कर दिया. अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन 21 नवंबर को चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करेंगे और कल 11 नवंबर को कपल ग्रीस में शादी करने जा रहा है. दोनों की शादी की रस्मों की शुरुआत हो चुकी है. अनिरुद्ध और काव्या की शादी में शामिल होने के लिए कुछ खास मेहमान ग्रीस रवाना भी हो चुके हैं.
अनिरुद्ध और काव्या 11 नवंबर को ग्रीस में शादी करेंगे और इस फंक्शन को कपल ने प्राइवेट रखा है. इसमें केवल करीबी दोस्त और बेहद खास मेहमान ही शामिल होंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के रिश्तेदार रजनीकांत शादी में शिरकत करने के लिए अपने पूरे परिवार के साथ ग्रीस रवाना हो गए हैं.
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए खास मेहमान
कपल की शादी के लिए तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपनी पत्नी दुर्गा स्टालिन के साथ ग्रीस रवाना हो चुके हैं. सोशल मीडिया पर कई पैपराजी पेज ने एमके स्टालिन और दुर्गा स्टालिन को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया. वहीं रजनीकांत का भी एयरपोर्ट से वीडियो सामने आया है. उदयनिधि स्टालिन भी कपल की खुशियों में शरीक होंगे.
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन कल ग्रीस में हमेशा के लिए एक-दूजे के होने जा रहे हैं. उनकी इस वेडिंग में कई वीवीआईपी गेस्ट भी शामिल होंगे. वहीं चेन्नई में होने वाले रिसेप्शन में कपल ने राजनीति, बिजनेस और फिल्मी दुनिया के कई बड़े नामों को इनवाइट किया है.
कुछ समय पहले इस चर्चित कपल की शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ था. काव्या और अनिरुद्ध की शादी के कार्ड से उनकी वेडिंग के ग्रैंड स्केल का अंदाजा लगाया जा सकता है. कपल का कार्ड बेहद खास और शाही तरीके से डिजाइन किया गया था.