कार पर नीली बत्ती, चेहरे पर रुबाब, ED अधिकारी का चाल-चलन देख पुलिस को हुआ शक, पूछा-कौन हो, बोला मैं तो…

कार पर नीली बत्ती, चेहरे पर रुबाब, ED अधिकारी का चाल-चलन देख पुलिस को हुआ शक, पूछा-कौन हो, बोला मैं तो…


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में जिस ईडी अफसर से लोकल अधिकारी और पुलिस वाले परेशान थे, वह नकली निकला. आरोपी युवक का राज जैसे ही खुला, वह फूट-फूटकर रोने लगा. पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह सरकारी नौकरी की तैयारी करता था. उसका सपना था कि वह ईडी का अधिकारी बने. लेकिन वह नहीं बन पाया और इसलिए नकली ईडी अधिकारी बनकर घूमने लगा.

Zoom

मथुरा में फर्जी ईडी अधिकारी गिरफ्तार.

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा में केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय यानी कि ईडी का अफसर बनकर रौब झाड़ने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. निजी गाड़ी पर नीली बत्ती लगाकर पिछले दो साल से पुलिस और अधिकारियों पर धौंस जमाने वाले फर्जी ईडी अधिकारि को गिरफ्तार कर लिया. रिफाइनरी के पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रवीण तिवारी ने सतर्कता दिखाते हुए युवक को अपने ही दफ्तर में पकड़ लिया. शुरू में आरोपी युवक ने रौब झाड़ने की कोशिश की. लेकिन कुछ ही मिनटों बाद जैसे ही उसकी पोल खुली, वह फूट-फूटकर रोने लगा.

दो साल से स्थानीय अधिकारियों को कर रहा था परेशान
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए फर्जी अधिकारी की पहचान थाना क्षेत्र के दीनदयाल धाम स्थित नगला बार निवासी सचिन शर्मा के रूप में हुई है. आरोपी पिछले दो साल से अपनी निजी कार नीली बत्ती लगाकर घूमता था और लोकल अधिकारियों पर अपना प्रभाव जमाने की कोशिश करता था. आरोपी सचिन शर्मा के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें मिल चुकी थीं, जिसकी जांच खुद एसएसपी मथुरा कर रहे थे.

ईडी अधिकारी बनने का था सपना लेकिन…
इसी कड़ी में बीते सोमवार की दोपहर सचिन शर्मा अपनी नीली बत्ती लगी गाड़ी से किसी काम के सिलसिले में सीओ रिफाइनरी प्रवीण तिवारी के कार्यालय जा पहुंचा. उसने खुद को ईडी का बड़ा अधिकारी बताकर रौब झाड़ने लगा. लेकिन सीओ प्रवीण तिवारी ने जैसे ही उससे उसके पद और विभाग से जुड़े आधिकारिक सबूत मांगे तो उसके होश उड़ गए और फिर फूट-फूटकर रोने लगा.

आरोपी के चाचा पर भी फर्जीवाड़े का है आरोप
इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पहले कोचिंग कर रहा था. लेकिन उसका सिलेक्शन नहीं हुआ था. उसका सपना था कि वह ईडी का अधिकारी बने. इसलिए उसने यह सब नाटक किया. इसके अलावा एक खुलासा यह भी हुआ कि आरोपी सचिन के चाचा पर भी फर्जीवाड़े का आरोप है. आरोपी के चाचा मुकेश शर्मा पर शिक्षा विभाग में फर्जी तरीके से नौकरी हथियाने का मामला कोर्ट में विचाराधीन है.



Source link