Last Updated:
नई दिल्ली. नितेश तिवारी की ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है. दिवाली के मौके पर फिल्म को शानदार रिस्पांस मिल रहा. हाल ही में डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने रामायण देखकर नितेश तिवारी की जमकर तारीफ की थी. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की भी जमकर तारीफ की थी. उन्होंने पूरी टीम की तारीफों के पुल बांधे थे. अब विवेक अग्निहोत्री भी ‘रामायण’ टीम के मुरीद हो गए हैं.
नई दिल्ली. नितेश तिवारी की ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है. दिवाली के मौके पर फिल्म को शानदार रिस्पांस मिल रहा. हाल ही में डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने रामायण देखकर नितेश तिवारी की जमकर तारीफ की थी. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की भी जमकर तारीफ की थी. उन्होंने पूरी टीम की तारीफों के पुल बांधे थे. अब विवेक अग्निहोत्री भी ‘रामायण’ टीम के मुरीद हो गए हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम vivekagnihotri)
विवेक अग्निहोत्री ने दिवाली के खास मौके पर रामायण देखी और उन्होंने फिल्म देखकर एक्स पर पूरी टीम की तारीफ की. उन्होंने यश के अभिनय को खासतौर पर सराहा. वो कहते हैं कि लंकेश रावण के तौर पर यश का अभिनय वाकई काबिल-ए-तारीफ है. . (फोटो साभार इंस्टाग्राम vivekagnihotri)
डायरेक्टर ने न सिर्फ रामायण के एक्टर्स बल्कि कैमरा के पीछे मौजूद टीम की तारीफ की. वो कहते हैं कि पूरी टीम ने जिस तरह से रामायण को पर्दे पर उतारा है वो किसी चमत्कार से कम नहीं है. डायरेक्टर ने एक्स पर पोस्ट कर टीम की तारीफ की.
Add News18 as
Preferred Source on Google
डायरेक्टर ने न सिर्फ रामायण के एक्टर्स बल्कि कैमरा के पीछे मौजूद टीम की तारीफ की. वो कहते हैं कि पूरी टीम ने जिस तरह से रामायण को पर्दे पर उतारा है वो किसी चमत्कार से कम नहीं है. डायरेक्टर ने एक्स पर पोस्ट कर टीम की तारीफ की.
उन्होंने लिखा कि ‘रामायण’ एक भव्य, शानदार, अद्भुत और बेहतरीन फिल्म है. यह इन सभी खूबियों से कहीं ज्यादा है. उनके मुताबिक, यह सिनेमा का ऐसा अनुभव है, जो अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में नजर आता है. उन्होंने फिल्म देखने के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए पूरी टीम की तारीफ की.
उन्होंने निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी को खास तौर पर बधाई दी. इसके अलावा रणबीर कपूर और साई पल्लवी के काम की भी सराहना की. एक्टर ने कहा कि फिल्म की पूरी टीम ने मिलकर एक ऐसा सिनेमाई अनुभव तैयार किया है, जिसकी तारीफ की जानी चाहिए.
इस तारीफ के बीच विवेक अग्निहोत्री ने यश का खास तौर पर जिक्र किया. उन्होंने फिल्म में रावण की भूमिका निभा रहे यश को बेहद प्रभावशाली बताया. उनके मुताबिक, यश ने अपने किरदार को जिस दमदार अंदाज में पर्दे पर उतारा है, वह लंबे समय तक याद रखा जाएगा.
डायरेक्टर ने अपने मेसेज में दिग्गज कलाकार अनुपम खेर का भी खास तौर पर जिक्र किया. फिल्म में जटायु के किरदार को अपनी आवाज देने के लिए उन्होंने अनुपम खेर की तारीफ की. उनका कहना था कि अनुपम की प्रभावशाली आवाज ने कहानी की शुरुआत से ही एक अलग माहौल तैयार किया है. उनकी आवाज जटायु के किरदार को एक रक्षक जैसी गरिमा और खास मौजूदगी देती है.
विवेक अग्निहोत्री ने आगे लिखा कि उन्होंने फिल्म के वीएफएक्स, साउंड, सिनेमैटोग्राफी, सेट डिजाइन और एक्शन से जुड़ी पूरी टीम को भी बधाई दी. उनके मुताबिक, पर्दे पर इतनी भव्य दुनिया को साकार करने के पीछे तकनीकी टीम की मेहनत और शानदार क्रिएटिव विजन है.