रणबीर कपूर के मुरीद हुए मधुर भंडारकर, यश की तारीफ में पढ़े कसीदे! ‘रामायण’ को बताया सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि

रणबीर कपूर के मुरीद हुए मधुर भंडारकर, यश की तारीफ में पढ़े कसीदे! ‘रामायण’ को बताया सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि


Last Updated:

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ देखते ही देखते कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ रही है. इन दिनों फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. फिल्म की भव्यता और स्टारकास्ट की एक्टिंग की तारीफ करने वालों में अब फिल्ममेकर मधुर भंडारकर का नाम भी जुड़ गया है. फिल्म देखने के बाद मधुर रणबीर कपूर के भगवान राम वाले अंदाज के कायल हो गए, तो वहीं यश की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ने भी उनका दिल जीत लिया. उन्होंने फिल्म को भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है.

नई दिल्ली. रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों खूब चर्चा में है. फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ फिल्मी दुनिया की हस्तियों से भी शानदार प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. अब मशहूर फिल्ममेकर मधुर भंडारकर भी इस फिल्म की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए हैं. उन्होंने हाल ही में फिल्म की जमकर तारीफ की है. उन्होंने रणबीर कपूर से लेकर यश और साई पल्लवी तक की एक्टिंग की तारीफ में कसीदे पढ़ दिए हैं.

रणबीर कपूर की रामायण कमाई के मामले में मेकर्स को खुश करती जा रही हैं, रिलीज के छठे दिन भी फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया है. फिल्म को लेकर हर कोई अपना नजरियां शेयर कर रहा है. खुद मधुर भंडारकर ने भी फिल्म को लेकर अपनी राय जाहिर करते हुए पोस्ट किया है, उन्होंने फिल्म और कलाकारों की एक्टिंग की सराहना करते हुए फिल्म को भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है.

मधुर भंडारकर ने हाल ही में’रामायण’ देखी. फिल्म देखने के बाद उन्होंने फिल्म के भव्य सेट, शानदार विजुअल्स और कहानी को पर्दे पर पेश करने के तरीके की जमकर तारीफ की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है और निर्देशक नितेश तिवारी की तारीफ में कसीदे पढ़ दिए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मधुर ने अपनी इस पोस्ट में लिखा, ‘वह इस फिल्म का विशाल पैमाना देखकर हैरान रह गए. नितेश तिवारी ने इतनी भव्य फिल्म को सिर्फ शानदार विजुअल्स तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसमें भावनाओं और कहानी की गहराई को भी बखूबी दिखाया है. 
(फोटो साभार: x@MadhurBhandarkar)

उन्होंने प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और प्राइम फोकस की भी तारीफ की. उनके मुताबिक, फिल्म में भारतीय संस्कृति और विरासत को आधुनिक तकनीक और बेहतरीन वीएफएक्स के साथ इस तरह जोड़ा गया है, जो भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिला सकता है.

मधुर भंडारकर ने इसके बाद फिल्म में नजर आ रहे एक्टर्स की भी तारीफ की. खासतौर पर भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे रणबीर कपूर की एक्टिंग के तो वह मुरीद हो गए. उन्होंने रणबीर को ‘एक्स्ट्राऑर्डिनरी’ बताते हुए कहा कि उनके रोल में गरिमा, अपनापन और भक्ति की भावना को खूबसूरती से उतारा है.

इतना ही नहीं उन्होंने साई पल्लवी की एक्टिंग की भी सराहना की. उन्होंने उनकी सहज खूबसूरती और इमोशनल अंदाज की तारीफ की. फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे रवि दुबे की ईमानदार अदाकारी और उनके किरदार की वफादारी ने भी मधुर का दिल जीत लिया. इसके अलावा रावण के किरदार में नजर आ रहे यश की तारीफ करते हुए उन्होंने उन्हें ‘प्योर ब्रिलियंस’ बताया. उन्होंने यश की स्क्रीन प्रेजेंस और उनके किरदार की बारिकियों की भी सराहना की.

बता दें कि मधुर ही नहीं, उनसे पहले करण जौहर, एसएस राजामौली, नाग अश्विन और शंकर जैसे कई बड़े फिल्ममेकर भी ‘रामायण’ की तारीफ में अपनी राय जाहिर कर चुके हैं. इस फिल्म में फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आ रहे हैं. नमित मल्होत्रा ने फिल्म के प्रोडक्शन की जिम्मेदारी संभाली है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link