त्योहारों के बीच Surf Excel, Wheel और Rin के बढ़े दाम, जानें अब कितना महंगा पड़ेगा आपको कपड़े धोना

त्योहारों के बीच Surf Excel, Wheel और Rin के बढ़े दाम, जानें अब कितना महंगा पड़ेगा आपको कपड़े धोना


Last Updated:

हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने सर्फ एक्सेल, रिन और व्हील समेत अपने कई होम केयर प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ा दी हैं. कंपनी ने अलग-अलग पैक के हिसाब से 1 से 10 रुपये तक का इजाफा किया है. सर्फ एक्सेल क्विक वॉश का 1 किलो पैक अब 245 रुपये में मिलेगा. वहीं, मोती गुलाब साबुन के 150 ग्राम पैक की कीमत 74 रुपये से बढ़कर 82 रुपये हो गई है. कंपनी ने बढ़ती कच्चे माल की लागत और प्रोडक्शन खर्च के दबाव के बीच यह कदम उठाया है.

Zoom

HUL ने सर्फ एक्सेल, रिन और व्हील समेत अपने कई होम केयर प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ा दी है.

ज्योहारों के बीच आम जनता को एक बड़ा झटका लगा है. अगर आप घर में सर्फ एक्सेल (Surf Excel) रिन ( Rin) या व्हील (Wheel) जैसे डिटर्जेंट का इस्तेमाल करते हैं, तो अब आपको इन्हें खरीदने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने अपने कई होम केयर प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ा दी हैं. कंपनी ने अलग-अलग पैक के हिसाब से 1 रुपये से लेकर 10 रुपये तक की बढ़ोतरी की है. कुछ प्रोडक्ट्स की कीमतों में यह इजाफा करीब 11 फीसदी तक है.

इस बदलाव का असर रोजमर्रा की खरीदारी करने वाले ग्राहकों की जेब पर पड़ सकता है. खास बात यह है कि कंपनी ने सिर्फ डिटर्जेंट पाउडर ही नहीं, बल्कि साबुन की कीमत भी बढ़ाई है. कीमतों में इस बदलाव के बाद सर्फ एक्सेल क्विक वॉश का 1 किलो पैक 245 रुपये का हो गया है. वहीं, मोती गुलाब साबुन खरीदने के लिए अब ग्राहकों को पहले के मुकाबले 8 रुपये ज्यादा देने होंगे.

Surf Excel के अलग-अलग पैक हुए महंगे

HUL ने अपने फेमस ब्रांड सर्फ एक्सेल के कई पैक की कीमतों में बदलाव किया है. सर्फ एक्सेल क्विक वॉश के 1 किलो पैक की कीमत 235 रुपये से बढ़ाकर 245 रुपये कर दी गई है. यानी ग्राहकों को अब इस पैक के लिए 10 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे. इसके 500 ग्राम वाले पैक की कीमत भी 123 रुपये से बढ़कर 128 रुपये हो गई है. सर्फ एक्सेल ईजी वॉश के 1 किलो पैक का दाम 167 रुपये से बढ़कर 172 रुपये हो गया है. वहीं, 500 ग्राम वाले पैक की कीमत 85 रुपये से बढ़ाकर 87 रुपये कर दी गई है.

इसके अलावा सर्फ एक्सेल के 250 ग्राम वाले बार की कीमत 42 रुपये से बढ़कर 45 रुपये हो गई है. चार बार वाले पैक (प्रत्येक 200 ग्राम) के लिए अब 155 रुपये देने होंगे, जबकि पहले इसकी कीमत 145 रुपये थी.

Rin और Wheel के नए दाम

कंपनी ने Rin और Wheel जैसे दूसरे डिटर्जेंट ब्रांड्स की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है. रिन आला के 500 मिलीलीटर वाले पैक का दाम 90 रुपये से बढ़कर 95 रुपये हो गया है. रिन डिटर्जेंट पाउडर का 1 किलो पैक अब 123 रुपये में मिलेगा. इसकी पुरानी कीमत 120 रुपये थी. वहीं, 500 ग्राम वाले पैक की कीमत 61 रुपये से बढ़कर 63 रुपये हो गई है. व्हील डिटर्जेंट पाउडर के 1 किलो पैक के लिए अब 93 रुपये देने होंगे, जो पहले 90 रुपये का था. इसके 500 ग्राम वाले पैक की कीमत में भी 1 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. अब यह 47 रुपये में मिलेगा.

मोती गुलाब साबुन भी हुआ महंगा

डिटर्जेंट के अलावा HUL ने अपने मोती गुलाब साबुन की कीमत भी बढ़ाई है. 150 ग्राम वाले साबुन का दाम 74 रुपये से बढ़ाकर 82 रुपये कर दिया गया है. यानी इसकी कीमत में 8 रुपये का इजाफा हुआ है. प्रतिशत के हिसाब से देखें तो यह बढ़ोतरी 10 फीसदी से ज्यादा है.

प्रोडक्ट पैक साइज पुरानी कीमत (₹) नई कीमत (₹) कीमत में बढ़ोतरी (₹)
सर्फ एक्सेल क्विक वॉश 1 किलो 235 245 10
सर्फ एक्सेल क्विक वॉश 500 ग्राम 123 128 5
सर्फ एक्सेल ईजी वॉश 1 किलो 167 172 5
सर्फ एक्सेल ईजी वॉश 500 ग्राम 85 87 2
सर्फ एक्सेल बार 250 ग्राम 42 45 3
सर्फ एक्सेल बार बंडल 4 × 200 ग्राम 145 155 10
रिन आला 500 मिलीलीटर 90 95 5
रिन डिटर्जेंट पाउडर 1 किलो 120 123 3
रिन डिटर्जेंट पाउडर 500 ग्राम 61 63 2
व्हील डिटर्जेंट पाउडर 1 किलो 90 93 3
व्हील डिटर्जेंट पाउडर 500 ग्राम 46 47 1
मोती गुलाब साबुन 150 ग्राम 74 82 8

क्यों बढ़ानी पड़ी कंपनी को कीमतें?

HUL ने ऐसे समय में कीमतें बढ़ाई हैं, जब कंपनियों पर कच्चे माल और दूसरा प्रोडक्शन की लागत का दबाव बना हुआ है. साबुन और डिटर्जेंट बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की कीमतों में बदलाव से कंपनियों का खर्च प्रभावित होता है. मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की एमडी और सीईओ प्रिया नायर ने पिछले महीने कहा था कि कच्चे माल की लागत में होने वाले बदलाव के आधार पर कंपनी जरूरत के मुताबिक कीमतों में सीमित बढ़ोतरी करती रहेगी. इसका मकसद बढ़ते खर्च के बावजूद कंपनी के मुनाफे को बनाए रखना है. वहीं, ग्राहकों के लिए इसका सीधा मतलब है कि रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले कुछ घरेलू सामान अब पहले से महंगे मिलेंगे.



Source link