जाह्नवी कपूर को बॉलीवुड से कोसों दूर रखना चाहती थीं श्रीदेवी, की थी हर मुमकिन कोशिश, एक वजह से बदला फैसला

जाह्नवी कपूर को बॉलीवुड से कोसों दूर रखना चाहती थीं श्रीदेवी, की थी हर मुमकिन कोशिश, एक वजह से बदला फैसला


Last Updated:

श्रीदेवी और बोनी कपूर की लाडली जाह्नवी कपूर ने साल 2018 में फिल्म ‘धड़क’ से एक्टिंग डेब्यू किया था. इस फिल्म में वो ईशान खट्टर के साथ नजर आई थीं. जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म की रिलीज से पहले उनकी मां श्रीदेवी ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था.

नई दिल्ली. जाह्नवी कपूर ने अपनी मां श्रीदेवी के नक्शे कदम पर चलते हुए फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था. साल 2018 में जाह्नवी ने ‘धड़क’ के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. उनकी किस्मत ऐसी रही कि उनकी मां उन्हें कभी बड़े पर्दे पर नहीं देख पाईं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दशकों तक सिल्वर स्क्रीन पर राज करने वाली श्रीदेवी नहीं चाहती थीं कि बेटी जाह्नवी कपूर फिल्मों में कदम रखें. (फोटो साभार इंस्टाग्राम janhvikapoor)

जाह्नवी कपूर ने हाल ही में ‘गलाटा तमिल’ को दिए इंटरव्यू में अपनी मां श्रीदेवी के साथ हुई बातचीत का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि जब उन्होंने पहली बार मां के सामने फिल्मों में काम करने की इच्छा जाहिर की थी, तो श्रीदेवी ये सुनकर हैरान रह गई थीं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम janhvikapoor)

हालांकि, बाद में उन्होंने बेटी के फैसले को स्वीकार कर लिया. जाह्नवी के मुताबिक, श्रीदेवी ने उनसे कहा था कि अगर वह अभिनय की दुनिया में कदम रखना चाहती हैं, तो उन्हें इसके लिए अपनी पूरी जिंदगी समर्पित करनी होगी.(फोटो साभार इंस्टाग्राम janhvikapoor)

Add News18 as
Preferred Source on Google

जाह्नवी कपूर ने कई इंटरव्यूज में इस बात का जिक्र किया है कि उनकी मां श्रीदेवी उन्हें ग्लैमर वर्ल्ड से कोसों दूर रखना चाहती थीं. वो चाहती थीं कि उनकी बेटी एकेडमिक्स में करियर बनाये. श्रीदेवी जानती थी कि फिल्म इंडस्ट्री में काम कैसे होता है जिसकी वजह से वो बेटी को इन सब स्ट्रगल से दूर रखना चाहती थीं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम janhvikapoor)

इस बातचीत के दौरान जाह्नवी ने मजाकिया अंदाज में अपनी नाक की सर्जरी का जिक्र करते हुए कहा कि पहले उनकी मां को उनके एक्ट्रेस बनने को लेकर संदेह था, लेकिन नाक की सर्जरी के बाद शायद उन्हें लगा कि बेटी में एक्ट्रेस बनने की संभावना है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम janhvikapoor)

जाह्नवी कपूर ने इस बात को डंके की चोट पर स्वीकार किया कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले अपनी नाक की सर्जरी कराई है. वो कहती हैं कि उनकी मां ने उन्हें सुझाव दिया. जाह्नवी ने बताया कि उनकी मां श्रीदेवी ने भी ब्यूटी सर्जरी कराई थी और उन्होंने ही उन्हें गाइड किया था.(फोटो साभार इंस्टाग्राम janhvikapoor)

जाह्नवी ने यह भी स्वीकार किया कि उनके लुक्स और खूबसूरती को लेकर उनकी सोच पर मां श्रीदेवी का काफी प्रभाव रहा है. उन्होंने बताया कि कॉस्मेटिक सर्जरी और अपने लुक में बदलाव का अनुभव भी उनके बड़े होने और खुद को समझने की प्रक्रिया का हिस्सा रहा है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम janhvikapoor)

जाह्नवी कपूर ने काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो ‘टू मच’ पर अपने सफर के बारे में बात की थी. उन्होंने बताया था कि कैसे वो इंडस्ट्री में खुद को रिलेटेबल रखने की कोशिश कर रही थीं. जाह्नवी कपूर को आखिरी बार वरुण धवन के साथ सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी और जूनियर एनटीआर के साथ देवरा में दिखी थीं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम janhvikapoor)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link