उत्तराखंड चुनाव 2027: कुमाऊं मंडल के एंट्री गेट नैनीताल जिले में कांग्रेस दिखाएगी कमाल? या भाजपा अंगद का पांव बनी रहेगी

उत्तराखंड चुनाव 2027: कुमाऊं मंडल के एंट्री गेट नैनीताल जिले में कांग्रेस दिखाएगी कमाल? या भाजपा अंगद का पांव बनी रहेगी


नैनीताल : उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल का प्रवेश द्वार माने जाने वाले नैनीताल जिले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं. जिले में विधानसभा की कुल 8 सीटें हैं. अभी यहां की 6 में से 5 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और 1 सीट पर कांग्रेस का कब्जा है. नैनीताल जिले की कुल 6 विधानसभा सीटों में लालकुआं, भीमताल, नैनीताल (सुरक्षित), हल्द्वानी, कालाढूंगी और रामनगर शामिल हैं. लालकुआं निर्वाचन क्षेत्र से मोहन सिंह बिष्ट, भीमताल से राम सिंह कौड़ा, नैनीताल (सुरक्षित) से सरिता आर्या, हल्द्वानी से सुमित हृदयेश, कालाढूंगी से बंशीधर भगत और रामनगर निर्वाचन क्षेत्र से दीवान सिंह बिष्ट वर्तमान विधायक हैं.

2022 के विधानसभा चुनाव में लालकुआं निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने कुल 17,527 वोटों के अंतर से पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत को शिकस्त दी थी. चुनाव में मोहन सिंह बिष्ट को कुल 46,307 वोट मिल थे, जबकि हरीश रावत के खाते में सिर्फ 28,780 वोट पड़े.

भीमताल में 2022 के विधानसभा चुनाव में कुल 9,844 वोटों के अंतर से भाजपा के राम सिंह कौड़ा ने विजय प्राप्त की. उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार दानसिंह भंडारी को शिकस्त दी. राम सिंह कौड़ा को कुल 25,632 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी के खाते में कुल 15,788 वोट पड़े थे.

नैनीताल (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर भाजपा की सरिता आर्या कुल 7,881 वोटों से कांग्रेस के संजीव आर्या को शिकस्त देते हुए 2022 में जीत हासिल की थी. पिछली बार इस सीट पर कुल 5 उम्मीदवार उतरे थे.

2022 में हल्द्वानी में कांग्रेस का खाता खुला. यहां से पार्टी के प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने कुल 7,814 वोटों के अंतर से भाजपा के जोगिंदर पाल सिंह रौतेला को हराया था. कांग्रेस के सुमित हृदयेश के खाते में कुल 50,116 वोट पड़े, जबकि भाजपा प्रत्याशी को कुल 42,302 वोट मिले थे.

कालाढूंगी विधानसभा सीट भी 2022 में भाजपा के खाते में आई. यहां से पार्टी उम्मीदवार के रूप में बंशीधर भगत ने कुल 23,931 वोटों से विजय हासिल की. कुल 67,847 वोट हासिल उन्होंने कांग्रेस के महेश चंद्र को हराया था, जिन्हें कुल 43,916 वोट प्राप्त हुए थे.



Source link