Last Updated:
होम्बले फिल्म्स ने नई फिल्म ‘शरणागति’ का टीजर जारी किया है. यह फिल्म इस्कॉन के संस्थापक ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद के जीवन और कृष्ण भक्ति पर आधारित है.
Image: SARANAGATI – Title Teaser Video
KGF, सालार और कांतारा से लेकर महावतार नरसिम्हा जैसी फिल्म बनाने वाला प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है. इसी के साथ मेकर्स ने टाइटल के साथ साथ एक टीजर भी दिखाया है. होम्बले फिल्म्स की नई फिल्म का नाम ‘शरणागति’ (Saranagati) है, जिसकी कहानी श्रीकृष्ण व इस्कॉन के संस्थापक ए.सी भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद से जुड़ी है. हमेशा लीक से हटकर नई कहानी ये लेकर आए हैं. चलिए दिखाते हैं टीजर.
यूट्यूब से लेकर सोशल मीडिया पर मेकर्स ने एक वीडियो जारी किया. इस टीजर में फिल्म के बारे में दिखाया जाता है. साथ ही मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, ‘हरे कृष्ण! श्रीकृष्ण की कृपा और आशीर्वाद से हम ‘शरणागति’ (Saranagati) का टाइटल टीजर प्रस्तुत कर रहे हैं. हे कृष्ण! मैं तो आपके हाथों की एक कठपुतली मात्र हूं. हे प्रभु! आप जैसा चाहें, मुझे वैसा ही नचाएं. मुझे अपनी इच्छा के अनुसार नचाएं. हरि बोल!’
‘शरणागति’ का टीजर रिलीज
स्वामी जी का जन्म 1 सितंबर 1896 को कोलकाता में हुआ. उनके बचपन का नाम अभय चरण डे था. वह 69 साल की उम्र में कृष्ण भक्ति का संदेश लेकर अमेरिका गए और उन्होंने इस्कॉन की स्थापना की. जिसे हरे कृष्णा आंदोलन के रूप में जाना गया.
धार्मिक विषय पर फिल्में
हाल में ही दुनियाभर में नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म को खूब प्यार मिला. जिसके बाद से इंडस्ट्री में कई धार्मिक विषय पर फिल्मों का ऐलान हुआ. होम्बले फिल्म्स तो पहले ही कांतारा से लेकर महावतार नरसिम्हा जैसी पौराणिक कथाओं से खूब हिट रहा है. कांतारा को तो नेशनल अवॉर्ड भी मिला था.