Diwali Rangoli: दिवाली पर घर की चौखट पर ही क्यों बनाते हैं रंगोली? क्या है इसके पीछे का साइंस

Diwali Rangoli: दिवाली पर घर की चौखट पर ही क्यों बनाते हैं रंगोली? क्या है इसके पीछे का साइंस


होमताजा खबरनॉलेज

दिवाली पर घर की चौखट पर ही क्यों बनाते हैं रंगोली? क्या है इसके पीछे का साइंस

Last Updated:

दिवाली पर घर की चौखट रंगोली से सजाने की परंपरा सदियों पुरानी है. महाराष्ट्र की रंगोली, तमिलनाडु का कोलम, बंगाल की अल्पना और राजस्थान का मंडना. नाम और तरीके भले अलग हों, लेकिन इन सबके पीछे एक जैसी सांस्कृतिक सोच है. कैसे दिवाली की यह खूबसूरत परंपरा धर्म, पर्यावरण और प्रकृति के साथ हमारे रिश्ते को दिखाती है.

Zoom

भारत में जमीन पर आकृतियां बनाने की परंपरा बहुत पुरानी है. (फोटो- AI)

‘दीपावली’ का नाम द‍िमाग में आते ही दीए, म‍िठाइयां, लक्ष्‍मी-गणेश की पूजा, नए-नए कपड़े, साफ-सफाई और सजावट का नाम द‍िमाग में आता है. इस सब के साथ एक और नाम आता है ‘रंगोली’ का. दीयों से जगमगाते घरों के आंगन या दरवाजे की चौखट बेहद खूबसूरत रंगोल‍ियों से सजी होती है. यूं तो अलग-अलग राज्‍य और इलाकों में रंगोली के अपने-अपने स्‍वरूप हैं. जैसे दक्षिण भारत में इसे कोलम, महाराष्ट्र में रंगोली, बंगाल में अल्पना और राजस्थान में मंडना के नाम से जाना जाता है. लेकिन इन रंगोल‍ियों के पीछे की सोच और सुंदरता पूरे भारत को एक साथ जोड़ती है. पर कुछ सवाल हैं जो द‍िमाग में आते हैं. जैसे रंगोली हमेशा घर के दरवाजे पर ही क्‍यों बनाई जाती है? क्‍या रंगोली बस सजावट की चीज है या इसके पीछे कोई व‍िज्ञान भी है?

रंगोल‍ियों की शुरुआत की बात करें तो इतिहासकारों के अनुसार, भारत में जमीन पर आकृतियां बनाने की परंपरा बहुत पुरानी है. यह केवल दिवाली के मौके पर शुरू नहीं हुई थी. बल्‍कि घरों, मंदिरों, आंगनों और पूजा स्थलों पर शुभ अवसरों के लिए जमीन को सजाने की परंपरा पहले से मौजूद थी. इस कला के शुरुआती रूपों में चावल का आटा, गेहूं का आटा, चूना, गेरू, हल्दी और फूलों की पंखुड़ियों का इस्तेमाल होता था. लेकिन अब धीरे-धीरे समय के साथ इसमें रंगीन पाउडर और अलग-अलग डिजाइनों की भी एंट्री हो गई.

रंगोली बनाने के पीछे कोई वैज्ञानिक सोच भी थी. (फोटो- AI)

देशभर में क‍िस-क‍िस नाम से बनती है रंगोली?

INTACH के हेरिटेज आर्काइव के मुताबिक, रंगोली परंपरा का संबंध चित्रलक्षण, भागवत पुराण और महाभारत जैसे ग्रंथों से भी बताया जाता है. हालांकि इन ग्रंथों में जो आकृतियां या उल्‍लेख म‍िले हैं वो हू-ब-हू आज की रंगोली जैसे नहीं हैं. पर ये साफ है कि रंगोली का इतिहास सद‍ियों पुराना है.

घर की चौखट पर ही क्‍यों बनाई जाती है रंगोली?
भारतीय परंपरा में अक्‍सर त्‍योहारों को सामाज‍िक रूप से मनाया जाता है. ऐसे में घर को सजाने और रंगोली बनाने के ल‍िए घर के दरवाजे को चुना जाता रहा है. भारतीय वास्‍तु में भी घर के मुख्‍य दरवाजे का बड़ा महत्‍व है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली पर घर के मुख्य दरवाजे पर रंगोली बनाने से मां लक्ष्मी का स्वागत होता है. कई जगह कमल, स्वास्तिक, शंख, दीपक और लक्ष्मी के पैरों के निशान बनाए जाते हैं. मान्यता है कि सुंदर और साफ-सुथरा प्रवेश द्वार समृद्धि और खुशहाली को आमंत्रित करता है.

रंगोली हमेशा घर के दरवाजे पर ही क्‍यों बनाई जाती है? (Image- AI)

दूसरी तरफ अगर इसके पीछे सामाजिक पहलू को समझें तो रंगोली का दरवाजे पर बनना न केवल अपने ल‍िए बल्‍कि पड़ोसियों और वहां से गुजरने वाले राहगीरों के लिए भी स्वागत का प्रतीक होती है.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login



Source link