Last Updated:
भारतीय क्रिकेट टीम के विध्वंसक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को दिवाली के मौके पर दोगुनी खुशी मिली है. वैभव को आईपीएल के पिछले सीजन में मिले स्ट्राइकर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के तौर पर कार की डिलीवरी मिल गई है. वैभव के साथ उनके पिता और दोनों भाई कार की डिलीवरी लेने शोरूम पहुंचे.
वैभव सूर्यवंशी हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 सीरीज खेलकर वापस लौटे हैं. वैभव अब सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में एक्शन में दिखेंगे. उससे पहले उन्हें एक अच्छा ब्रेक मिला है. इस ब्रेक में वह अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं.
इसी दौरान वैभव अपनी फैमिली के साथ नई कार की डिलीवरी लेने पहुंचे. शोरूम में वैभव सूर्यवंशी को पीले रंग की चमकती हुई कार मिली, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
दरअसल, वैभव को ये कार आईपीएल 2026 में इनाम के तौर पर मिली थी, लेकिन उसकी डिलीवरी नहीं मिल पाई थी. वैभव आईपीएल 2026 में स्ट्राइकर ऑफ द ईयर बने थे और उसी के लिए उन्हें टाटा सिएरा गिफ्ट के तौर पर मिली थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
वैभव सूर्यवंशी पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए मैदान पर उतरे थे. पूरे सीजन में वैभव राजस्थान के लिए कुल 16 मैचों में मैदान पर उतरे थे. इन 16 मैचों में वैभव ने 237.30 की स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए थे, जिसमें 6 अर्धशतक और 1 शतक शामिल था.
आईपीएल में वैभव के इस दमदार प्रदर्शन के कारण ही उन्हें इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के लिए डेब्यू का भी मौका मिला. इसके बाद वह जिम्बाब्वे के खिलाफ भी मैदान पर उतरे थे. वहीं, हाल ही में वैभव को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में दो मैचों में खेलने का मौका मिला था.