’21 साल का वनवास हुआ खत्म…’ रामायण के लक्ष्मण रवि दुबे पर फिदा हुईं पत्नी सरगुन, भावुक पोस्ट से बयां किए जज्बात

’21 साल का वनवास हुआ खत्म…’ रामायण के लक्ष्मण रवि दुबे पर फिदा हुईं पत्नी सरगुन, भावुक पोस्ट से बयां किए जज्बात


Last Updated:

फिल्म ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाकर रवि दुबे इन दिनों खूब वाहवाही बटोर रहे हैं. उनकी इस कामयाबी से पत्नी सरगुन मेहता भी बेहद खुश हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पति की तस्वीरें शेयर करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा और रवि के 21 साल के संघर्ष को याद किया. सरगुन ने बताया कि कैसे तमाम मुश्किलों, रिजेक्शन और उतार-चढ़ाव के बावजूद रवि ने हार नहीं मानी और आखिरकार अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया. उन्होंने पति को अपनी जिंदगी की रोशनी बताते हुए खुद को उनका सबसे बड़ा फैन भी बताया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

वायरल हुई फोटो (फोटो साभार:instagram@sargunmehta)

नई दिल्ली. फिल्म ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाकर अभिनेता रवि दुबे इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. बड़े पर्दे पर उनके अभिनय को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. इस बीच उनकी पत्नी और अभिनेत्री सरगुन मेहता भी पति की कामयाबी से बेहद खुश हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर रवि की लक्ष्मण के रूप में कई तस्वीरें शेयर करते हुए एक लंबा और भावुक नोट लिखा है. सरगुन ने बताया कि रवि ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए करीब 21 साल तक मेहनत की और कई मुश्किलों का सामना किया.

सरगुन ने अपनी पोस्ट की शुरुआत दिवाली का जिक्र करते हुए की. उन्होंने लिखा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि इस दिवाली उनके वनवास का अंत होगा. इसके बाद उन्होंने वाल्मीकि रामायण की एक पंक्ति साझा की, जो लक्ष्मण जी ने भगवान राम से कही थी. इस पंक्ति का अर्थ है कि इंसान के लिए उसके उत्साह और दृढ़ निश्चय से बड़ी कोई ताकत नहीं होती. अगर व्यक्ति में कुछ हासिल करने का जुनून हो, तो उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है.

21 साल की मेहनत और संघर्ष को मिला मुकाम

सरगुन ने पति के संघर्ष को याद करते हुए लिखा कि 21 साल का लंबा इंतजार, उतार-चढ़ाव, रिजेक्शन, लोगों के फैसले और तमाम रुकावटें आज उनके विश्वास और मेहनत के आगे छोटी पड़ गई हैं. उन्होंने कहा कि रवि को हमेशा से अपने अंदर इस काबिलियत का एहसास था और आज उनकी मेहनत का नतीजा सबके सामने है. उन्होंने आगे बताया कि रवि ने अपने बुरे वक्त में भी कभी किसी के बारे में गलत नहीं कहा और न ही किसी के साथ गलत व्यवहार किया. मुश्किल दिनों में उन्होंने हार मानने के बजाय खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया. वह लगातार कुछ नया सीखते रहे, ताकि जब उन्हें सही मौका मिले तो उनके पास कोई कमी न रहे.

‘तुम्हारी जीत मेरी भी जीत है’

सरगुन ने अपने पोस्ट में लिखा कि आज इंटरनेट पर और लोगों के बीच रवि की कामयाबी की चर्चा देखकर उन्हें ऐसा लग रहा है, जैसे यह जीत हर उस इंसान की है जिसने कभी उन पर भरोसा किया. उनकी सफलता लोगों को उम्मीद देती है और यह विश्वास मजबूत करती है कि आखिर में अच्छाई की ही जीत होती है. उन्होंने प्यार भरे अंदाज में यह भी लिखा कि वह हमेशा कहती थीं कि उनका पति किसी फरिश्ते से कम नहीं है, लेकिन अब बाकी लोग भी उनकी इस बात को समझेंगे.

पति के लिए लिखी बड़ी बात
(फोटो साभार:instagram@sargunmehta)

पति की सबसे बड़ी फैन हैं सरगुन

पोस्ट के आखिर में सरगुन ने रवि के लिए अपना प्यार और गर्व जाहिर किया. उन्होंने लिखा कि वह पहले भी उनकी गर्व करने वाली पत्नी थीं, लेकिन अब जिंदगीभर उनकी सबसे बड़ी फैन भी रहेंगी. सरगुन ने रवि को अपनी रोशनी बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. साथ ही उन्होंने कहा कि रवि ने इस दिवाली को उनकी जिंदगी की सबसे यादगार और रोशन दिवाली बना दिया है.

बता दें कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जबकि रवि दुबे ने लक्ष्मण का किरदार निभाया है.रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दो दिनों में दुनियाभर में करीब 221.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. भारत में फिल्म ने पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये की नेट कमाई की, जबकि दूसरे दिन इसका कलेक्शन 48.05 करोड़ रुपये रहा. इस तरह दो दिनों में भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 112.90 करोड़ रुपये बताई गई है. वहीं, विदेशों में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 86.25 करोड़ रुपये पहुंच गया है.



Source link