Last Updated:
राजस्थान से छपरा आ रही बस लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पलट गई. इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है. तीस यात्री गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू चलाकर लोगों को बाहर निकाला. घायलों का इलाज जारी है. वहीं, पीड़ितों की सूची जारी कर दी गई है.
बस हादसे की सांकेतिक फोटो
पटना/लखनऊः राजस्थान से छपरा आ रही एक तेज रफ्तार यात्री बस लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसे का शिकार हो गई. लखनऊ के मोहान जीरो प्वाइंट के पास यह बस अचानक पलट गई. इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. वहीं, तीस लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घायलों में तीन लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं. राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया. बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके कारण कई यात्री अंदर ही फंस गए थे. फायर ब्रिगेड के जवानों ने गैस कटर से बस की बॉडी को काटकर अंदर फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला. सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल और केजीएमयू में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.
एक मृतक की हुई पहचान
हादसे में जान गंवाने वाले तीन लोगों में से फिलहाल एक की ही पहचान हो सकी है. मृतक की पहचान बिहार के बेगूसराय जिले के गरहारा निवासी तिरसठ वर्षीय शंकर रजक पुत्र गंगा रजक(63) के रूप में हुई है. बाकी दोनों मृतकों और अन्य घायलों की पहचान करने की कोशिश लगातार जारी है. पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और पीड़ितों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं.
12 घायलों की हुई पहचान
- चांदनी पत्नी शिवनाथ, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी ग्राम शेखपुरा, थाना दशहरी, जिला वैशाली, बिहार.
- आरोही पुत्री शिवनाथ, उम्र करीब 02 वर्ष, निवासी उपरोक्त.
- संध्या पुत्री शिवनाथ, उम्र करीब 03 वर्ष, निवासी उपरोक्त.
- श्यामदेव पुत्र उमेश कुमार, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी खुरैनपुर चौकी, थाना बृजमनगंज, जिला महाराजगंज.
- अभिषेक पुत्र लालजी, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी ग्राम कुकुरसड़ा, थाना मुबारकपुर, जिला आजमगढ़.
- बलविंदर पुत्र किशोरी, उम्र करीब 45 वर्ष, निवासी गोपालगंज, बिहार.
- देवलाश पुत्र धनकु, उम्र करीब 39 वर्ष, निवासी नौबरा देवरा, जयजीत कितवान, थाना महाराजगंज, जिला आजमगढ़.
- साहिल निषाद पुत्र प्रेमसागर, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी ग्राम भागलपुर, थाना मईल, जनपद देवरिया.
- पप्पू पुत्र महाराज तिवारी, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी ग्राम चचाड़ीं, ओबरा, जिला औरंगाबाद, बिहार.
- जगदीश राम पुत्र भारत राम, उम्र करीब 47 वर्ष, निवासी ग्राम टेढ़ुआ, थाना बैकुंठपुर, जनपद गोपालगंज, बिहार.
- रामविलास पुत्र मुखलाल, उम्र करीब 50 वर्ष, निवासी ग्राम मिश्रान पकड़ी, थाना कटिया, जिला छपरा, बिहार.
- योगी पुत्र खेदन, उम्र करीब 52 वर्ष, निवासी ग्राम लूमभर, थाना चौक बाजार, जिला महाराजगंज.