राजनीति से निजी जिंदगी तक की मिलेगी जानकारी, तेजप्रताप यादव ने शुरू किया WhatsApp चैनल, जनता से अब सीधे जुड़ेंगे

राजनीति से निजी जिंदगी तक की मिलेगी जानकारी, तेजप्रताप यादव ने शुरू किया WhatsApp चैनल, जनता से अब सीधे जुड़ेंगे


Last Updated:

Tej Pratap WhatsApp Channel: बिहार की राजनीति में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनका कोई राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि जनता से जुड़ने का नया डिजिटल माध्यम है. तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए अपने नए आधिकारिक WhatsApp चैनल की शुरुआत की घोषणा की है. उन्होंने अपने इस फैसले के साथ स्वयं को जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पेश किया है. पूरी खबर विस्तार से आगे पढ़िए.

Zoom

तेज प्रताप यादव ने शुरू किया WhatsApp चैनल

पटना. बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों को जनता तक सीधे पहुंचाने के लिए एक नया डिजिटल कदम बढ़ाया है. तेज प्रताप यादव ने अपना WhatsApp चैनल शुरू किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये इसकी जानकारी देते हुए लोगों से चैनल को ज्यादा से ज्यादा फॉलो करने की अपील की है. तेज प्रताप ने कहा है कि यह चैनल आप सभी से जुड़ने का एक नया माध्यम है. इस चैनल के माध्यम से लोग उनकी दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों से सीधे जुड़ सकेंगे.

जनता से सीधा संवाद साधने का नया डिजिटल जरिया

तेज प्रताप यादव ने बिहारवासियों और देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह नया व्हाट्सऐप चैनल आम लोगों, समर्थकों और शुभचिंतकों से सीधे जुड़ने का एक बेहतरीन माध्यम साबित होगा. उन्होंने अपने प्रशंसकों से अपील की है कि वे व्हाट्सऐप पर जाकर उनके चैनल को सर्च करें और ज्यादा से ज्यादा संख्या में इसे फॉलो व शेयर करें. तेज प्रताप के मुताबिक, आज के डिजिटल युग में सीधे संवाद के लिए यह कदम बेहद जरूरी था.

चैनल पर दिखेगी तेज प्रताप की पर्सनल और पॉलिटिकल लाइफ

अपने नए डिजिटल प्लेटफॉर्म के कंटेंट को लेकर तेज प्रताप यादव ने स्पष्ट किया कि इस चैनल पर उनके फॉलोअर्स को उनकी हर छोटी-बड़ी अपडेट मिलेगी. इसमें उनके रोजाना के राजनीतिक कार्यक्रमों, जनता के बीच किए जा रहे सामाजिक कार्यों और पार्टी से जुड़ी गतिविधियों की लाइव जानकारियां होंगी. इसके साथ ही, तेज प्रताप की व्यक्तिगत जिंदगी से जुड़ी खास झलकियां, अनदेखी तस्वीरें और उनके धार्मिक जीवन से जुड़े वीडियोज भी इस चैनल के जरिए नियमित रूप से साझा किए जाएंगे.

‘जनशक्ति जनता दल’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर जारी किया संदेश

इस पूरे सोशल मीडिया पोस्ट में जो सबसे चौंकाने वाली और ध्यान खींचने वाली बात रही, वह था संदेश के अंत में लिखा उनका पदनाम. तेज प्रताप यादव ने इस पत्र के नीचे स्वयं को राष्ट्रीय अध्यक्ष, जनशक्ति जनता दल के रूप में चिन्हित किया है. बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल से अलग होने के बाद उन्होंने अपनी अलग राजनीतिक राह बनाई है. ऐसे में WhatsApp चैनल को जनता से सीधे संपर्क बढ़ाने और अपनी राजनीतिक गतिविधियों को लोगों तक पहुंचाने के एक नए माध्यम के तौर पर देखा जा रहा है.



Source link