बिहार में अब सालभर उगेगा मोटा अनाज, गया में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के वैज्ञानिकों ने किया सफल प्रयोग

बिहार में अब सालभर उगेगा मोटा अनाज, गया में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के वैज्ञानिकों ने किया सफल प्रयोग


होमताजा खबरकृषि

बिहार में अब सालभर उगेगा मोटा अनाज, गया में वैज्ञानिकों ने किया सफल प्रयोग

Last Updated:

गया के मायापुर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने बड़ा कमाल किया है. यहां वैज्ञानिकों ने रबी सीजन में भी मोटे अनाज की खेती का सफल परीक्षण किया है. कम पानी और कम लागत में अब सालभर मिलेट्स उगाए जा सकेंगे. इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और खेती को नया बढ़ावा मिलेगा.

ख़बरें फटाफट

गयाजीः बिहार में अब पारंपरिक मौसम के अलावा दूसरे समय में भी मोटे अनाज यानी मिलेट्स की खेती पर तेजी से काम चल रहा है. इसके लिए गया जिले के टनकुप्पा प्रखंड के मायापुर गांव में ‘बिहार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर मिलेट्स वैल्यू चेन’ की स्थापना की गई है. यह केंद्र किसानों को बेहतर बीज देने के साथ-साथ वैज्ञानिक तरीके से खेती करने में मदद कर रहा है. इसके अलावा यह फसलों के परीक्षण, उनकी प्रोसेसिंग, मूल्य संवर्धन और किसानों को बाजार से जोड़ने का भी काम कर रहा है.

मायापुर स्थित इस सेंटर में बेमौसम मोटे अनाज की खेती की संभावनाओं पर लगातार परीक्षण किए जा रहे हैं. कृषि विशेषज्ञ डॉ. राहुल प्रियदर्शी के अनुसार, जिन इलाकों में पानी की कमी रहती है, बारिश कम होती है और तापमान ज्यादा रहता है, वहाँ भी सही किस्मों के जरिए मिलेट्स की खेती की जा सकती है.

मतौर पर बिहार में मोटे अनाज की खेती के लिए खरीफ और ग्रीष्मकालीन यानी गर्मी के मौसम की सिफारिश की जाती है. खरीफ सीजन में जून-जुलाई के दौरान और ग्रीष्मकालीन सीजन में फरवरी-मार्च के महीने में इसकी बुवाई की जाती है. लेकिन अब इस सेंटर में रबी सीजन के दौरान भी मोटे अनाज की खेती पर परीक्षण किए जा रहे हैं.

विशेषज्ञों ने बताया कि पिछले साल रबी के मौसम में फॉक्सटेल मिलेट यानी कंगनी और बार्नयार्ड मिलेट यानी सांवा की खेती के नतीजे बहुत अच्छे आए थे. हालांकि, इन फसलों को तैयार होने में सामान्य मौसम की तुलना में थोड़ा ज्यादा समय लगा था. इस साल भी केंद्र में सभी सातों प्रकार के मिलेट्स की फसलें लगाई गई हैं. शुरुआती परीक्षण में सभी सातों तरह के मिलेट्स के बीजों की अच्छी पैदावार देखने को मिली है.

रबी सीजन में मिलेट्स की खेती की सबसे बड़ी चुनौती यह होती है कि फसल की अवधि बढ़ जाती है. सामान्य दिनों के मुकाबले फसल के पकने में अधिक समय लग सकता है. इसके बावजूद, यदि किसान सही तरीके से कृषि प्रबंधन करें और अनुकूल परिस्थितियों का ध्यान रखें, तो वे रबी सीजन में भी मिलेट्स की अच्छी पैदावार ले सकते हैं.

मायापुर के इस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मुख्य रूप से सात प्रकार के मोटे अनाजों पर काम चल रहा है. इनमें कंगनी, सांवा, मड़ुआ, बाजरा, चीन्ना, कोदो और कूटकी शामिल हैं. आमतौर पर सामान्य सीजन में इन फसलों को तैयार होने में साठ से नब्बे दिनों का समय लगता है. वहीं, इन फसलों को उगाने के लिए अन्य फसलों की तुलना में मात्र पच्चीस से तीस प्रतिशत पानी की ही जरूरत पड़ती है. बेमौसम खेती करने पर इनकी समय अवधि थोड़ी घट या बढ़ सकती है, लेकिन कम पानी में तैयार होने के कारण यह किसानों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो रही है.



Source link