दूध-मांस के साथ बच्चों से भी बढ़ेगी कमाई, जानें बरबरी बकरी पालन का तरीका

दूध-मांस के साथ बच्चों से भी बढ़ेगी कमाई, जानें बरबरी बकरी पालन का तरीका


Last Updated:

Barbari Goat Farming: अगर आप कम समय में बकरी पालन शुरू करके अच्छी कमाई करना चाहते हैं, तो बरबरी नस्ल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. यह बकरी कम जगह में भी आसानी से पाली जा सकती है और इसकी प्रजनन क्षमता भी अच्छी मानी जाती है.

सुल्‍तानपुर: अगर आप कम समय में बकरी पालन शुरू करके अच्छी कमाई करना चाहते हैं, तो बरबरी नस्ल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. यह बकरी कम जगह में भी आसानी से पाली जा सकती है. इसकी प्रजनन क्षमता भी अच्छी मानी जाती है. खास बात यह है कि बरबरी नस्ल की बकरियां साल में एक से अधिक बार बच्चे देने के साथ अक्सर एक बार में दो या तीन बच्चों को जन्म देती हैं. इनके दूध और मांस दोनों की बाजार में मांग रहती है. ऐसे में कम लागत में बकरी पालन से अच्छी आमदनी का मौका मिल सकता है.

किसान व एक्सपर्ट योगेश कुमार लोकल 18 से बताते हैं कि बरबरी बकरी भारत की प्रमुख दुधारू और मांस उत्पादन वाली नस्लों में शामिल है. इसका पालन सुल्तानपुर के कई गांवों में किया जाता है. यह आकार में छोटी और देखने में आकर्षक होती है. इसके शरीर का रंग सामान्यतः सफेद होता है, जिस पर भूरे या काले रंग के धब्बे दिखाई देते हैं. इसके कान छोटे और सीधे खड़े रहते हैं. इस नस्ल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह कम जगह में भी आसानी से रह सकती है. इसके अलावा यह जल्दी वयस्क होती है और कम समय में प्रजनन के लिए तैयार हो जाती है.

बरबरी बकरी के पालन का तरीका 

बरबरी बकरी का पालन छोटे और सीमांत किसान भी आसानी से कर सकते हैं. इसके लिए साफ-सुथरा, हवादार और सूखा आवास होना जरूरी है. बरसात और सर्दी के मौसम में विशेष देखभाल करनी चाहिए. इसके भोजन में हरी घास, सूखा चारा, पत्तियां और संतुलित दाना शामिल करना चाहिए. समय-समय पर साफ पानी उपलब्ध कराना भी जरूरी है. बकरी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए टीकाकरण, कृमिनाशक दवा और पशु चिकित्सक की सलाह के अनुसार उपचार कराना चाहिए.

दूध उत्पादन में भी है उपयोगी

बरबरी बकरी केवल मांस उत्पादन के लिए ही नहीं, बल्कि दूध के लिए भी पाली जाती है. सामान्य तौर पर यह प्रतिदिन लगभग 0.5 से 1.5 लीटर तक दूध दे सकती है. हालांकि दूध की मात्रा नस्ल की शुद्धता, खानपान, स्वास्थ्य और देखभाल पर निर्भर करती है. इसके दूध में पोषक तत्व पाए जाते हैं और स्थानीय बाजार में इसकी मांग भी रहती है. छोटे पशुपालकों के लिए यह दूध बिक्री के माध्यम से नियमित आमदनी का साधन बन सकती है.

मांस उत्पादन और कमाई का जरिया

बरबरी बकरी तेजी से बढ़ने वाली नस्लों में गिनी जाती है. इसका शरीर अपेक्षाकृत छोटा होने के बावजूद मांस की गुणवत्ता अच्छा होता है. यह जल्दी वजन हासिल करती है और प्रजनन क्षमता भी अच्छी होती है. आमतौर पर एक बार में एक से दो बच्चे पैदा कर सकती है, जबकि अच्छी देखभाल में जुड़वां बच्चे होने की संभावना भी रहती है. यही वजह है कि किसान इसका पालन मांस और दूध दोनों उद्देश्यों से कर सकते हैं.



Source link