Last Updated:
Murder News: कानपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की र्निमम हत्या कर दी है. आरोपी ने उसे ईट से कुचकर बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद शव को पड़ोस के एक खाली प्लॉट में फेंककर आरोपी मौके से फरार हो गया.
kanpur news
कानपुरः उत्तरप्रदेश के कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र स्थित संजय गांधी नगर में दीवाली की रात दो भाईयों में खूनी संघर्ष हो गई. इसमें छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की ईंट से कुचकर बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद शव को पड़ोस के एक खाली प्लॉट में फेंककर आरोपी मौके से फरार हो गया. मृतक 40 वर्षीय आनंद सिंह उर्फ रगडू थे. बताया गया के वे देर रात अपने छोटे भाई प्रियम सिंह से बात कर रहे थे. इसी दौरान दोनों के बीच किसी पारिवारिक बात को लेकर विवाद हो गया.
दोनों आपस में बहस करने लगे. स्थानीय लोगों के मुताबिक, उस वक्त दोनों नशे की हालत में थे. दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई. आरोप है कि इसी दौरान छोटे भाई प्रियम सिंह ने ईंट से हमला कर अपने बड़े भाई आनंद सिंह की हत्या कर दी. इसके बाद शव को घसीटकर पड़ोस में स्थित सचिन कुमार पाल के खाली प्लॉट में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया.
सीसीटीवी कैमरे को किया बंद
मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि इस मारपीट में प्रियम सिंह के साथ उसकी पत्नी रानी और 15 वर्षीय बेटी भी शामिल थीं. वहीं, वारदात से पहले घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को बंद किए जाने की बात भी सामने आई है. वही स्थानीय लोगों ने ये भी बताया कि देर रात विवाद की सूचना पुलिस को दी गई थी पुलिस आई और जाँच कर लौट गई. सोमवार सुबह जब पड़ोसियों ने खाली प्लॉट में आनंद का शव पड़ा देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची हनुमंत विहार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं.
छोटे भाई की पत्नी से पुलिस कर रही पूछताछ
पुलिस ने मामले में पूछताछ के लिए मृतक के छोटे भाई की पत्नी रानी और उसकी नाबालिग बेटी शीतल को हिरासत में लिया है. वहीं मुख्य आरोपी प्रियम सिंह वारदात के बाद से फरार बताया जा रहा है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर मामूली पारिवारिक विवाद ने इतना भयावह रूप कैसे ले लिया कि एक भाई ने अपने ही भाई की जान ले ली? पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी. पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है. आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.