Last Updated:
दिवाली के मौके पर नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ ने थिएटर्स में दस्तक दी. रिलीज से पहले से ही रामायण को लेकर जबरदस्त बज था. हर तरफ फिल्म के भव्य सेट, भारी-भरकम बजट और वीएफएक्स की जमकर चर्चा हो रही थी. 5 नवंबर को थिएटर में रिलीज हुई ‘रामायण’ ने दिवाली के मौके पर धमाकेदार कमाई की.
नई दिल्ली. नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और नमित मल्होत्रा द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म रामायण काफी बज के बीच रिलीज हुई. ये इस साल की मोस्ट अवेटेड और सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म रही है. रामायण के ऐलान के बाद से हर किसी के मन में फिल्म को लेकर उत्साह था. 4000 करोड़ के मेगा बजट में बनी फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी.
नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा ने अपना विजन शेयर करते हुए कहा कि वो रामायण को यूनिवर्स में बदलना चाहते हैं. फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान श्री राम, साई पल्लवी ने माता सीता, रवि दुबे ने लक्ष्मण का किरदार अदा किया है.
बीते रविवार, 8 नवंबर को दिवाली के मौके पर रामायण को थिएटर्स में जबरदस्त रिस्पांस मिला. देश ही नहीं फिल्म ने दुनियाभर में शानदार कमाई की. दिवाली के शुभ अवसर पर दुनियाभर के थिएटर्स में रामायण की गूंज सुनाई दी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
ट्रेड एनालिस्ट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक चौथे दिन ‘रामायण’ ने भारत में 56.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म की दुनियाभर में कुल कमाई 507 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है. खास बात यह है कि फिल्म को पांचों भाषाओं में दर्शकों का साथ मिल रहा है.
रिलीज के चौथे दिन दिवाली के मौके पर फिल्म ने हिंदी में 36.75 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 7.25 करोड़ रुपये, तेलुगु में 6.25 करोड़ रुपये, तमिल में 3.15 करोड़ रुपये, और मलयालम में 2.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. रामायण का देशभर में ग्रॉस कलेक्शन 285.20 करोड़ रुपये पहुंच चुका है जबकि नेट कलेक्शन 238.85 करोड़ रुपये रहा.
भारत में जहां रामायण ने 5 भाषाओं को मिलाकर 56.15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. वहीं विदेश में फिल्म का कलेक्शन 53 करोड़ रुपये रहा. इसके साथ रामायण का विदेशी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 222 करोड़ रुपये पहुंच गया है.
इन सभी आंकड़ों को मिलाकर रामायण ने दिवाली के दिन 500 करोड़ क्लब में धांसू एंट्री कर ली. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 507.20 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.
‘रामायण’ ने भारत में पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ₹77.50 करोड़ रुपये के साथ शानदार शुरुआत की थी. दूसरे दिन कमाई में गिरावट दर्ज की गई और फिल्म ने 57.30 करोड़ रुपये छापे. तीसरे दिन फिल्म ने 83.45 करोड़ का बिजनेस किया था.