दिल्ली में परिवार संग रहना है, तो ये 7 कॉलोनी हैं सबसे सुरक्षित
Last Updated:
दिल्ली में परिवार के साथ रहने के लिए सात कॉलोनियों को सबसे सुरक्षित माना गया है. इनमें चाणक्यपुरी, वसंत विहार, ग्रेटर कैलाश 1 और 2 शामिल हैं. इसके अलावा डिफेंस कॉलोनी, द्वारका, आरके पुरम और सोम विहार भी सुरक्षित हैं. इन इलाकों में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा गार्ड और सीसीटीवी कैमरे लगे हैं.
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में यूं तो कई ऐसी सुपर हाईटेक कॉलोनी हैं, जहां पर बड़ी तादाद में वीआईपी से लेकर के कई बड़े बिजनेसमैन रहते हैं. इन सबके बावजूद कोई ना कोई क्राइम वहां हो जाता है. आज जिन सात कॉलोनी के बारे में इस खबर के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं उन सात कॉलोनी को दिल्ली की सबसे सुरक्षित कॉलोनी का नाम दिया गया है. माना जाता है कि इस कॉलोनी में अगर आपने अपनी कोठी या घर ले लिया तो यहां पर आपके साथ अभी कोई क्राइम नहीं होगा. आप खुद को बेहद सुरक्षित महसूस करेंगे. कौन सी है वो सात कॉलोनी आपको बताते सब कुछ विस्तार से.
चाणक्यपुरी और वसंत विहार
चाणक्यपुरी को दिल्ली की सबसे सुरक्षित कॉलोनी माना जाता है. यह दूतावासों और राजनयिक आवासों का इलाका है इसीलिए यहां पर कड़ी निगरानी रहती है. सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की मौजूदगी अपेक्षाकृत अधिक है. यहां शांत और प्रीमियम रिहायशी वातावरण है. सीसीटीवी कैमरा हर जगह लगे हुए हैं. इसके अलावा वसंत विहार इलाका भी सुरक्षित इलाका माना जाता है. यह व्यवस्थित रिहायशी कॉलोनी है. कई जगह गार्ड और निजी सुरक्षा कर्मी तक गेट पर खड़े नजर आते हैं. परिवारों के लिए अच्छा विकल्प इस इलाके को माना जाता है.
ग्रेटर कैलाश 1 और ग्रेटर कैलाश 2
इसके अलावा ग्रेटर कैलाश 1 और ग्रेटर कैलाश 2 पॉश भी और व्यवस्थित इलाके हैं. कई ब्लॉक में गेट और सुरक्षा गार्ड यहां भी रहते हैं. बाजार, अस्पताल और मेट्रो की सुविधा सब कुछ यहां पर बाकी इलाकों से ज्यादा है.
डिफेंस कॉलोनी और द्वारका
दिल्ली की सबसे सुरक्षित कॉलोनी में डिफेंस कॉलोनी और द्वारका को भी माना जाता है. बात करें की तो यह डिफेंस कॉलोनी सबसे पुरानी और स्थापित रिहायशी कॉलोनी है. सक्रिय रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन वाले हिस्से यहां पर हैं. परिवारों के लिए लोकप्रिय है. जबकि द्वारका में सेक्टर आधारित व्यवस्थित रिहायशी इलाके हैं. कई सोसायटियों में 24 घंटे सुरक्षा है. दक्षिण दिल्ली की तुलना में कुछ जगह किराया कम है.
आरके पुरम और सोम विहार
इसके अलावा आरके पुरम और सोम विहार जैसे इलाके भी सरकारी और रक्षा क्षेत्र के आवास माने जाते हैं. कई जगह शांत और परिवार-केंद्रित माहौल है. कुछ सोसायटियों में नियंत्रित प्रवेश है.