दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, अब सुरक्षा के कड़े इंतजाम, मोबाइल ले जाने पर भी बैन?

दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, अब सुरक्षा के कड़े इंतजाम, मोबाइल ले जाने पर भी बैन?


Last Updated:

दिलजीत दोसांझ का दिल्ली, फिर इंदौर और अब मुंबई में भी कॉन्सर्ट होने वाला है. मगर यहां सिक्योरिटी को लेकर हाई अलर्ट है. पहले ही धमकी आ चुकी है और जिसके बाद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं.

बॉलीवुड में एक के बाद एक स्टार को धमकी और टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद हड़कंप मचा हुआ है. सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. लेकिन ऑर्गेनाइजर ने साफ किया है कि सिंगर का कॉन्सर्ट जैसा प्लान किया था वैसा ही होने वाला है. अब धमकियों के सिलसिले के बीच मुंबई कॉन्सर्ट की जगह को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. सुरक्षा के प्राइवेट सिक्योरिटी को भी तैनात किया गया है. (Image:Insta@diljitdosanjh)

‘मिड डे’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट से पहले ईमेल के जरिए धमकी मिली. हाल में ही मुंबई की मेयर रितु तावड़े को कई ईमेल रिसीव हुए थे, जिसमें दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट को टारगेट बनाने की बात भी शामिल थी. (Image:Insta@diljitdosanjh)

इस धमकी भरे ईमेल के बाद पुलिस ने तुरंत वेन्यू को खाली करवाया और पूरी जांच पड़ताल की. हालांकि पुलिस को जांत में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. मगर सिक्योरिटी को जरूर बढ़ा दिया गया है. (Image:Insta@diljitdosanjh)

Add News18 as
Preferred Source on Google

दिलजीत दोसांझ का मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में 27 नवंबर को कॉन्सर्ट आयोजित है. जहां पुलिस के साथ साथ 1500 से ज्यादा प्राइवेट सिक्योरिटी भी तैनात रहेंगे. रिपोर्ट में सूत्रों के मुताबिक, ‘आमतौर पर चेकिंग तीन नंबर गेट पर होती है. मगर सुरक्षा के इंतजाम के बाद अब चेकिंग गेट के लिए 5 नंबर का गेट इस्तेमाल किया जाएगा.’ (Image:Insta@diljitdosanjh)

‘कॉन्सर्ट वाले दिन और एक दिन पहले भी पूरी चेकिंग की जाएगी. राजधानी में हुए कॉन्सर्ट में दिल्ली पुलिस की तरह मुंबई पुलिस भी काम कर रही है. वहां करीब 400 प्राइवेट सिक्योरिटी शामिल थी लेकिन मुंबई में ये संख्या बढ़ाकर 1500-2000 कर दी गई है.'(Image:Insta@diljitdosanjh)

सूत्रों ने आगे बताया, ‘इनका काम एंट्री गेट पर लाइनों को रेगुलेट करना, हेल्प डेस्क और वेन्यू पर पैदल चलने वालों को मैनेज करना रहेगा. वेन्यू की जगह में 500-700 मीटकर तक नो कार जोन है.’ (Image:Insta@diljitdosanjh)

‘इतना ही नहीं सादे कपड़ों में भी पुलिस तैनात रहेगी. सिंगर के लिए भी एक्स्ट्रा सिक्योरिटी के इंतजाम किए गए हैं. पुलिस ने ऑर्गेनाइजर को भी साफ कहा है कि दिलजीत दोसांझ की एंट्री और एग्जिट की डिटेल भी किसी से शेयर नहीं करनी है.’ (Image:Insta@diljitdosanjh)

फोन बैन करने पर ये बात पता चली है कि कॉन्सर्ट को फोन फ्री बनाना मुमकिन नहीं है. ऐसे में स्क्रीन प्रोसेस के वक्त सभी लोगों के फोन को अच्छे से चेक किया जाएगा. बता दें दिलजीत दोसांझ का ऑरा टूर चल रहा है. वह देशभर में एक बार फिर अपने फैंस के लिए कॉन्सर्ट आयोजित कर रहे हैं. (Image:Insta@diljitdosanjh)

30 अक्टूबर को दिल्ली-NCR में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट हो चुका है. अब 15 नवंबर को इंदौर में होने वाला है जिसके लिए गाइडलाइन आ चुकी है. इसके बाद 21 नवंबर को अहमदाबाद, 27 नवंबर को मुंबई, 29 नवंबर को बेंगलुरु और 5 दिसंबर को लखनऊ में कॉन्सर्ट होगा. (Image:Insta@diljitdosanjh)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link