कौन हैं श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी, जो देवरिया से बने थे BJP के पहले सांसद, भारत-पाकिस्तान की लड़ाई से भी कनेक्शन

कौन हैं श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी, जो देवरिया से बने थे BJP के पहले सांसद, भारत-पाकिस्तान की लड़ाई से भी कनेक्शन


Last Updated:

श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी देवरिया लोकसभा सीट से दो बार सांसद रहे. पहली बार 1996 और दूसरी बार 1999 में चुनाव जीते थे. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी रिटायर्ड जनरल भी रह चुके हैं. जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का जन्म 30 जून 1935 को देवरिया जिले के बैतालपुर विकासखंड के बरपार गांव में हुआ था.

Zoom

बीजेपी के पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का निधन.

देवरियाः उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के पूर्व सांसद और भारतीय सेना के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया. वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था. उनके निधन की जानकारी उनके बेटे और देवरिया के वर्तमान सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने दी. खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को श्रद्धांजलि देने लेफ्टिनेंट जनरल के गांव जाएंगे. मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि के पुत्र एवं देवरिया के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी से दूरभाष पर बात की और संवेदना व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया. मुख्यमंत्री, सोमवार को श्रद्धांजलि देने श्रीप्रकाश मणि के पैतृक गांव देवरिया जनपद के बैतालपुर विकास खंड के बरपार भी जाएंगे.

कौन हैं श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी
लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का जन्म 30 जून 1935 को देवरिया जिले के बैतालपुर विकासखंड के बरपार गांव में हुआ था. उन्होंने जून 1995 में भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त किया और अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के बल पर लेफ्टिनेंट जनरल के पद तक पहुंचे. 1971 के भारत-पाक युद्ध में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई. साल 1996 में उन्होंने पहली बार भाजपा के टिकट पर देवरिया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर संसद पहुंचे. इसके बाद 1999 में उन्होंने जीत दर्ज की और दूसरी बार लोकसभा के सांसद बने.

सैन्य करियर
श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी लेफ्टिनेंट जनरल पद से रिटायर हुए थे. उन्होंने 1971 के भारत-पाक युद्ध में अहम भूमिका निभाई थी. उन्हें विशिष्ट सेवाओं के लिए परम विशिष्ठ मेडल और अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया था. इसके अलावा वे डीआरडीओ द्वारा स्वदेशी रूप से निर्मित अर्जुन टैंक के विकास से भी जुड़े रहे थे.



Source link