6 पैर वाला रोबोट: रेत और पहाड़ पर चढ़ेगा, 10 किलो वजन उठाने की है क्षमता
Last Updated:
आईआईटी दिल्ली के छात्र शिवांशु आर्यन ने छह पैरों वाला एक अनोखा रोबोट बनाया है. यह रोबोट रेत, दलदल और पहाड़ों पर आसानी से चल सकता है. यह दस किलो तक वजन उठाने की क्षमता रखता है. इसे बनाने में लगभग तरेसठ हजार रुपये का खर्च आया है. यह भारतीय सेना के लिए बहुत मददगार साबित होगा.
नई दिल्लीः देश की आर्मी और जवानों के काम को आसान करने के लिए एक रोबोट आ गया है. यह रोबोट कोई आसान रोबोट नहीं है बल्कि इसके 6 पैर हैं. 6 पैर वाला रोबोट यह काफी अनोखा है. इसमें 6 मोटर्स भी लगी हुई है. दलदल हो या बारिश, पहाड़ हो या फिर रेत हर जगह पर यह आसानी से चढ़ाई कर लेगा. इस रोबोट की एक खास बात यह भी है कि यह 10 किलो वजन तक उठाने की क्षमता रखता है. यानी हमारे देश की मिलिट्री और जवानों की भारी बंदूक और उनके सामान को लगभग 10 किलो वजन तक उठा लेगा. यह रोबोट फिलहाल पटना से संबंध रखने वाले और आईआईटी दिल्ली में वर्तमान में बीटेक तीसरे साल के छात्र शिवांशु आर्यन ने बनाया है और दिल्ली में आयोजित ओपन हाउस में उन्होंने इसे प्रदर्शित किया तो छोटे-छोटे बच्चे भी देखकर हैरान हो गए.
1 साल में बनकर हुआ तैयार
शिवांशु आर्यन ने बताया कि वह आईआईटी दिल्ली से बीटेक कर रहे हैं. यह उनका तीसरा साल है. वह सीएसई बैच के है. उन्होंने बताया कि इस रोबोट को बनाने के लिए करीब एक साल से मेहनत चल रही थी. इसे मेड इन इंडिया नहीं कहेंगे. इसमें कुछ बाहर की चिप और बाहर के उपकरणों का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन जल्दी ही उनकी कोशिश है कि इस रोबोट में वह अपने देश के बने हुए ही सामानों का इस्तेमाल करें इसलिए उनकी कोशिश अभी जारी है. उन्होंने यह भी बताया कि अभी इस रोबोट में और भी कई सुधार करने बाकी है. अभी यह सिर्फ एक मॉडल के रूप में तैयार किया गया है. उन्होंने बताया कि अभी देखा जा रहा था कि यह रोबोट कितना सफल हो पाता इसलिए अब इसके पहले मॉडल को बनाकर सब कुछ आसान लग रहा है. यह रोबोट पूरी तरह से डिफेंस के लिए ही बनाया गया है. उन्होंने बताया कि जल्द ही वह इसमें और सुधार करके फिर से इसे लोगों के सामने पेश करेंगे.
63 हजार रुपए के बजट में बनाया पूरा रोबोट
शिवांशु आर्यन ने बताया कि उनके पिता एडमिनिस्ट्रेशन में है. वह फिलहाल अपने पूरे परिवार के पहले शख्स हैं जो बीटेक करके इंजीनियर बनने जा रहा है. क्योंकि उनका यह तीसरा साल है. एक साल बाद उनका बीटेक पूरा हो जाएगा. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस रोबोट को बनाने के लिए लगभग 63000 का उनका खर्चा आया लेकिन 1 साल में उन्होंने इसे बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यह एक ऐसा रोबोट है जो 10 किलो वजन तक उठा सकता है. इस रोबोट में आने वाले वक्त में कैमरा भी लगाया जाएगा ताकि यह सामने आ रहे ऑब्जेक्ट को डिटेक्ट कर सके.