ऑफिस दिवाली पार्टी में लड़की ने व्हाइट साड़ी पहन दिखाईं कातिलाना अदाएं, सपना चौधरी के गाने पर लगाए ठुमके

ऑफिस दिवाली पार्टी में लड़की ने व्हाइट साड़ी पहन दिखाईं कातिलाना अदाएं, सपना चौधरी के गाने पर लगाए ठुमके


Last Updated:

ऑफिस की दिवाली पार्टी में व्हाइट साड़ी पहन एक लड़की ने अपने शानदार अंदाज से पूरी महफिल लूट ली. पहले उसने स्टाइलिश रैंप वॉक की, फिर सपना चौधरी के गाने ‘पल पल’ पर जबरदस्त ठुमके लगाए. उसके डांस और एक्सप्रेशन को देखकर सब तालियां बजाने लगे. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है.

Zoom

Viral Video : दिवाली का त्योहार हो और जश्न का माहौल न बने ऐसा भला कैसे हो सकता है. त्योहारों के मौके पर घरों से लेकर ऑफिस तक हर जगह रौनक देखने को मिलती है. खासकर ऑफिस में होने वाली दिवाली पार्टी का अपना ही अलग मजा होता है. कहीं लोग सज-धजकर पहुंचते हैं, तो कहीं डांस और मस्ती के साथ त्योहार का जश्न मनाया जाता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर ऑफिस की दिवाली पार्टी का एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की ने अपने डांस और शानदार अदाओं से पूरी महफिल लूट ली.

व्हाइट साड़ी में लड़की की शानदार एंट्री

वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @anshiii.malik_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑफिस में दिवाली पार्टी का शानदार माहौल बना हुआ है. इसी दौरान एक लड़की व्हाइट साड़ी पहनकर बेहद खूबसूरत अंदाज में एंट्री करती है. उसका अंदाज किसी फैशन शो से कम नजर नहीं आता. लड़की सबसे पहले शानदार रैंप वॉक करती है. उसके चलने का स्टाइल, चेहरे के एक्सप्रेशन और आत्मविश्वास देखते ही बनता है.

साड़ी में उसका लुक इतना आकर्षक नजर आता है कि वहां मौजूद लोगों की निगाहें उसी पर टिक जाती हैं. ऐसा लगता है जैसे उसने ऑफिस की पूरी पार्टी को अपना स्टेज बना लिया हो.

हरियाणवी गाने पर लगाए जबरदस्त ठुमके

रैंप वॉक के बाद लड़की हरियाणवी गाने पर थिरकना शुरू कर देती है. इसके बाद तो उसका डांस देखने लायक हो जाता है. वह गाने की धुन पर एक से बढ़कर एक स्टेप्स करती है. कभी अपने हाथों के इशारों से तो कभी चेहरे के शानदार एक्सप्रेशन से वह लोगों का दिल जीत लेती है. उसके डांस में आत्मविश्वास और मस्ती दोनों साफ नजर आते हैं. खास बात यह है कि लड़की ने साड़ी पहनकर जिस बेफिक्री और खूबसूरती के साथ डांस किया, उसने वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

कोई बजाने लगा तालियां तो कोई बनाने लगा वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की के डांस को देखकर ऑफिस में मौजूद लोग भी काफी उत्साहित हो जाते हैं. कोई जोर-जोर से तालियां बजाता नजर आता है, तो कोई अपने मोबाइल में इस खास पल को कैद करने लगता है.

View this post on Instagram





Source link