अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर सियासी बवाल, कोई बता रहा नास्तिक तो कोई कह रहा हिंदुओं को बना रहे बेवकूफ

अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर सियासी बवाल, कोई बता रहा नास्तिक तो कोई कह रहा हिंदुओं को बना रहे बेवकूफ


Last Updated:

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या जाकर राम लला का दर्शन करेंगे. इसकी जानकारी अयोध्या से सपा के उम्मीदवार पवन पांडेय ने एक निजी चैनल के कार्यक्रम में दी. इसके बाद से सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है. एक तरफ जहां बीजेपी और तमाम दूसरे दल इसे राजनीतिक चाल बता रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी इस कार्यक्रम को लेकर तैयारी में जुटी हुई है.

Zoom

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव.

लखनऊः समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव प्रभु श्री राम का दर्शन करने जा रहे हैं. अखिलेश यादव के अयोध्या में दर्शन करने की तारीख का ऐलान होते ही सूबे में सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है. एक तरफ जहां सत्तारुढ़ दल के नेता अखिलेश यादव और सपा को इस कार्यक्रम को लेकर घेर रही है तो वहीं सपा पूरे जोश के साथ 12 दिसंबर के कार्यक्रम का बचाव कर रही है. इसी कड़ी में BJP नेता नवनीत कौर राणा ने कहा, “मुझे लगता है कि अखिलेश यादव जी को याद रखना चाहिए कि जब कारसेवक राम मंदिर और राम लल्ला के मंदिर को बचाने के लिए निकले थे, तब हमारे नेताजी ने उन पर गोली चलाने का आदेश दिया था. इसलिए अखिलेश जी, आज आप भगवान राम के प्रति चाहे कितनी भी भक्ति दिखा लें, भगवान राम जानते हैं कि उनके सेवकों और भक्तों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया था. इसलिए, आने वाले UP चुनावों में आपकी योजनाएं सफल नहीं होंगी.”

‘नेताजी ने गोली चलाकर सही काम किया था’
वहीं समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडे ने कहा, “मैं आज भी कहता हूं भारत के संविधान को बचाने के लिए आदरणीय नेताजी ने गोली चलाई. बिलकुल सही काम था. भारत को बचाने के लिए उन्होंने जो है, गोली चलाया था. नेताजी अगर गोली नहीं चलाए होते, और मस्जिद तोड़ दी गई होती या फिर मंदिर तोड़ दिए गए होते, उस समय भी भारत के अलावा अन्य देशों में भी मंदिर तोड़े गए थे तो हो सकता था कि भारत में गृहयुद्ध हो सकता था. हमने भारत के संविधान को बचाने के लिए गोली चलवाई है. पता नहीं हमारी पार्टी के लोग इस मुद्दे पर संकोच करते हैं. मैं डंके की चोट पर कहता हूं.’

शाइना एनसी ने सपा सांसद के बयान पर किया पलटवार
समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडेय द्वारा राम मंदिर आंदोलन के दौरान कारसेवकों पर हुई गोलीबारी का बचाव करने वाले बयान पर शिवसेना की प्रवक्ता शाइना एनसी ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “समाजवादी पार्टी को सोच-समझकर बोलना चाहिए. अगर वे कानूनहीनता में विश्वास रखते हैं, तो यह उत्तर प्रदेश की जनता का एजेंडा नहीं हो सकता. उत्तर प्रदेश की जनता पहले जंगलराज देख चुकी है और अब उसने विकास के एजेंडे को चुना है. लेकिन समाजवादी पार्टी स्पष्ट रूप से केवल अपनी वोट बैंक की राजनीति करना चाहती है.”

‘हिंदुओं को बेवकूफ बनाने के लिए अखिलेश यादव ने यह साजिश रची’
समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मल्होत्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है. 12 दिसंबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने परिवार के साथ प्रभु श्री राम के दर्शन करेंगे. वहीं ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के प्रस्तावित अयोध्या दौरे पर कहा, “अखिलेश यादव नास्तिक हैं. उन्होंने स्वयं कहा है कि वे किसी देवी-देवता को नहीं मानते. उनका यह बयान आज भी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है. वे केवल 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रभु श्रीराम के दर्शन करने अयोध्या जा रहे हैं. उन्हें यह भी एहसास हो गया है कि इस बार मुस्लिम समुदाय उन्हें वोट नहीं देने वाला है. इसलिए उन्होंने हिंदुओं को बेवकूफ बनाने के लिए साजिश रची है. ये साजिश है, ताकि हिंदू बेवकूफ बन जाए और इनको हिंदू समझ कर इनको वोट दे दे.”

बीजेपी पर संजय सिंह का हमला
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि क्या बीजेपी के नेता गेटकीपर की भूमिका में है. ये तय करेंगे कौन जायेगा. आपकी पार्टी की सरकार ने मुलायम सिंह को पद्मा विभूषण दिया. आप प्रभु श्री राम का मंदिर लूट रहे हो. मुगलों जैसा काम बीजेपी कर रही है.



Source link