Recipe: इस दिवाली मिठाई में घोलें देसी स्वाद, घर पर बनाएं बाजरा-तिल की टिक्की, जानें बनाने का आसान तरीका

Recipe: इस दिवाली मिठाई में घोलें देसी स्वाद, घर पर बनाएं बाजरा-तिल की टिक्की, जानें बनाने का आसान तरीका


होमफोटोलाइफ़फूड

दिवाली पर घर में बनाएं बाजरा-तिल की देसी टिक्की, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे

Last Updated:

Bajra Til Gud Tikki Recipe: दीपावली पर अगर आप बाजार की मिठाइयों से हटकर कुछ देसी और पारंपरिक स्वाद चखना चाहते हैं तो बाजरा, तिल और गुड़ की टिक्की एक अच्छा विकल्प है. ग्रामीण इलाकों में पुराने समय से बनाई जाने वाली यह टिक्की स्वादिष्ट होने के साथ तैयार करने में भी आसान है. इसे बनाने के लिए बाजरे का आटा, तिल, गुड़ और थोड़ा घी चाहिए. सबसे पहले बाजरे के आटे में तिल मिलाकर गुड़ की चाशनी डालें और नरम मिश्रण तैयार करें. इसकी छोटी-छोटी गोल टिक्कियां बनाकर धीमी आंच पर घी में दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें. तैयार टिक्कियों को ठंडा करके चाय के साथ खा सकते हैं या दिवाली पर मेहमानों को परोस सकते हैं. इस बार त्योहार पर कुछ अलग बनाने की सोच रहे हैं तो यह पारंपरिक देसी रेसिपी जरूर आजमाएं.

दीपावली का त्योहार आते ही घरों में तरह-तरह के पकवान और मिठाइयां बनाने की तैयारी शुरू हो जाती है. इस दौरान लोग बाजार से मिठाइयां खरीदने के साथ-साथ घरों में भी पारंपरिक व्यंजन तैयार करते हैं. इन्हीं पारंपरिक पकवानों में बाजरा, तिल और गुड़ से बनने वाली टिक्की भी शामिल है. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में काफी लोकप्रिय खास बात यह है कि इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है.

बाजरा, तिल और गुड़ की टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले बाजरे का आटा, तिल और गुड़ की जरूरत होती है. इसके अलावा इसमें स्वाद के अनुसार थोड़ा घी और सौंफ भी मिलाई जा सकती है. यह पारंपरिक पकवान सर्दियों के मौसम में भी काफी पसंद किया जाता है. ग्रामीण इलाकों में पहले से ही इसे बनाने की परंपरा रही है और त्योहारों घरों में इसे खास तौर पर तैयार किया जाता है.

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में बाजरे का आटा लेकर उसमें थोड़े तिल मिलाएं. इसके बाद गुड़ को हल्का गर्म करके पिघला लें. अब इस पिघले हुए गुड़ को धीरे-धीरे आटे और तिल के मिश्रण में डालें. इसमें थोड़ा घी मिलाकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें. इस दौरान ध्यान रखें कि मिश्रण इतना नरम हो जाए कि इससे आसानी से टिक्कियां बनाई जा सके.

Add News18 as
Preferred Source on Google

तैयार मिश्रण से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर हथेलियों की मदद से गोल और चपटी टिक्की का आकार दें. अब एक कड़ाही में घी गर्म करें और धीमी आंच पर इन टिक्कियों को दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें. इन्हें तब तक पकाएं, जब तक इनका रंग हल्का सुनहरा न हो जाए. धीमी आंच पर पकाने से टिक्कियां अंदर तक अच्छी तरह सिक जाती है और इनका स्वाद भी बेहतर आता है.

तैयार होने के बाद इन टिक्कियों को कुछ देर ठंडा होने दें. इसके बाद इन्हें चाय के साथ या फिर त्योहार पर मेहमानों को परोसा जा सकता है. बाजरे के आटे, तिल और गुड़ से तैयार होने वाला यह पकवान पारंपरिक स्वाद का अच्छा उदाहरण है. इसकी खासियत है कि इसमें घर में आसानी से मिलने वाली चीजों का इस्तेमाल होता है और इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है.

अगर आप भी इस दीपावली बाजार की मिठाइयों के साथ कुछ अलग और पारंपरिक स्वाद चखना चाहते हैं तो घर पर बाजरा, तिल और गुड़ की टिक्की जरूर बनाएं. यह पकवान ग्रामीण संस्कृति और पुराने खानपान की परंपरा से जुड़ा हुआ है. त्योहार के मौके पर परिवार के साथ इस देसी स्वाद का आनंद लिया जा सकता है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link