Last Updated:
Makeup Tips: मेकअप सिर्फ चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करता है. लेकिन इसमें कई सारे हार्ड केमिकल भी हो सकते हैं. इसलिए इसे लगाने से पहले स्किन केयर रूटीन फॉलो करना बहुत जरूरी होता है, जो आपके स्किन पर एक प्रोटेक्शन लेयर बनाते हैं. यहां जानिए मेकअप से पहले क्या लगाना चाहिए.
रोजाना के रूटीन में ये 7 छोटे बदलाव करके आप सर्दियों में भी त्वचा को मुलायम और हाइड्रेटेड रखने की कोशिश कर सकती हैं.(Image : canva)
त्योहार हो या कोई खास मौका, हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा खिला-खिला और खूबसूरत नजर आए. ऐसे में लोग महंगे मेकअप प्रोडक्ट्स खरीदते हैं. लेकिन मेकअप से पहले स्किन की सही देखभाल करना बहुत जरूरी है. अगर चेहरे पर धूल-मिट्टी, ऑयल और डेड स्किन जमा है या त्वचा बहुत ज्यादा ड्राई है, तो मेकअप लगाने के बाद चेहरा अच्छा नहीं दिखेगा.
इसके साथ ही कई बार मेकअप पैची नजर आता है और कुछ समय बाद खराब भी होने लगता है. ऐसे में मेकअप शुरू करने से पहले स्किन को साफ और हाइड्रेटेड रखना जरूरी है. सही स्किन केयर स्टेप्स अपनाने से त्वचा मेकअप के लिए तैयार होती है. साथ ही मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन जैसे प्रोडक्ट्स त्वचा को जरूरी सुरक्षा देने में भी मदद करते हैं. आइए जानते हैं मेकअप से पहले कौन से 5 स्टेप्स फॉलो करने चाहिए.
फेसवॉश से साफ करें चेहरा
मेकअप करने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ करना जरूरी है. दिनभर में त्वचा पर धूल-मिट्टी, पसीना और ऑयल जमा हो जाता है. ऐसे में अपनी स्किन टाइप के हिसाब से माइल्ड फेसवॉश से चेहरा धोएं. अगर पहले से मेकअप लगा है, तो पहले मेकअप रिमूवर से उसे हटाएं. ध्यान रखें कि चेहरा धोने के लिए बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल न करें. इससे त्वचा ड्राई हो सकती है.
हल्के हाथों से करें एक्सफोलिएशन
चेहरे पर डेड स्किन सेल्स जमा होने से त्वचा बेजान और रूखी दिखने लगती है. ऐसे में जेंटल एक्सफोलिएटर की मदद से डेड स्किन हटाई जा सकती है. इससे त्वचा स्मूथ नजर आती है और मेकअप भी बेहतर तरीके से लगता है. हालांकि, रोज स्क्रब करने से बचें. मेकअप से ठीक पहले स्क्रब तभी करें, जब आपकी त्वचा इसे आसानी से सहन कर सके. संवेदनशील या मुंहासों वाली त्वचा पर स्क्रब करने से बचें.
टोनर से दें त्वचा को फ्रेशनेस
फेसवॉश के बाद चेहरे पर टोनर लगाएं. इससे त्वचा को हाइड्रेशन मिलता है और चेहरा फ्रेश महसूस होता है. इसके लिए अल्कोहल फ्री टोनर चुनें, जो आपकी स्किन टाइप को सूट करता हो. आप इसे कॉटन पैड की मदद से लगा सकती हैं या स्प्रे कर सकती हैं.
मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें
मेकअप से पहले त्वचा को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है. इसके लिए चेहरे और गर्दन पर मॉइश्चराइजर लगाएं. अगर आपकी स्किन ऑयली है तो जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर चुनें. वहीं, ड्राई स्किन होने पर क्रीमी मॉइश्चराइजर चुनें. इसे लगाने के बाद कुछ मिनट रुकें, ताकि ये त्वचा में अच्छी तरह सेट हो जाए.
प्राइमर और सनस्क्रीन लगाएं
मेकअप शुरू करने से पहले प्राइमर लगाएं. ये त्वचा को स्मूथ दिखाने और मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखने में मदद करता है. ऑयली स्किन के लिए मैटिफाइंग और ड्राई स्किन के लिए हाइड्रेटिंग प्राइमर बेहतर विकल्प हो सकता है. अगर आप दिन में बाहर जा रही हैं, तो ब्रॉड स्पेक्ट्रम SPF 30 या उससे ज्यादा वाली सनस्क्रीन जरूर लगाएं. सनस्क्रीन को मेकअप और प्राइमर से पहले लगाएं और इसे त्वचा पर सेट होने का समय दें.