Rajasthan AQI Today: भिवाड़ी में AQI 348 के साथ हवा बेहद खराब, जयपुर समेत 5 शहरों में भी प्रदूषण बढ़ा

Rajasthan AQI Today: भिवाड़ी में AQI 348 के साथ हवा बेहद खराब, जयपुर समेत 5 शहरों में भी प्रदूषण बढ़ा


Last Updated:

Rajasthan AQI Today 8 November 2026: राजस्थान में सर्दी की शुरुआत के साथ वायु प्रदूषण बढ़ा है. 8 नवंबर 2026 के आंकड़ों के अनुसार भिवाड़ी 348 AQI के साथ सबसे प्रदूषित शहर रहा. जयपुर, बीकानेर, सवाई माधोपुर, सीकर और दौसा में हवा खराब श्रेणी में रही, जबकि दक्षिण राजस्थान के जिलों में स्थिति Moderate दर्ज की गई.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Rajasthan Air Quality Index Update: भिवाड़ी में AQI 348, जयपुर समेत कई शहरों में हवा खराब

Jaipur: सर्दी की आहट के साथ राजस्थान के कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ने लगा है. सुबह के जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के कई प्रमुख जिलों में हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ (Poor) से ‘बेहद खराब’ (Very Poor) श्रेणी में दर्ज की गई है. हवा में मुख्य प्रदूषक तत्व PM2.5 और PM10 बने हुए हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बुजुर्गों, बच्चों और सांस के मरीजों को बाहर निकलते समय मास्क पहनने व आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है.

खैरथल-तिजारा जिले के प्रमुख औद्योगिक शहर भिवाड़ी में वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है. भिवाड़ी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) आज 348 दर्ज किया गया है, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है. इससे पहले 5 नवंबर को 337, 6 नवंबर को 335 और 7 नवंबर को 318 AQI दर्ज किया गया था. लगातार बने इस उच्च प्रदूषण स्तर के कारण स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए जिम्मेदार विभागों की कार्रवाई पर अब सवाल उठ रहे हैं कि भिवाड़ी वासियों को इस जहरीली हवा से कब राहत मिलेगी.

संभाग मुख्यालयों में हवा का हाल
प्रदेश के प्रमुख संभाग मुख्यालयों में भी वायु गुणवत्ता प्रभावित हुई है. जयपुर में AQI 206 दर्ज किया गया है, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है, जबकि जयपुर के पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में यह स्तर 247 तक पहुंच गया है. बीकानेर में भी AQI 273 दर्ज किया गया है, जो ‘खराब’ श्रेणी में है. जोधपुर में 192, अजमेर में 133, कोटा में 170, उदयपुर में 152 और भरतपुर में 179 AQI दर्ज किया गया है, जो ‘मध्यम’ (Moderate) श्रेणी में आते हैं.

औद्योगिक व अन्य शहरों की स्थिति
अन्य प्रमुख शहरों की बात करें तो सीकर में AQI 227, सवाई माधोपुर में 297 और दौसा में 279 दर्ज किया गया है, जहां हवा ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है. वहीं अलवर में 154 और भीलवाड़ा में 131 AQI के साथ हवा मध्यम श्रेणी में है. आंकड़े दर्शाते हैं कि भिवाड़ी प्रदेश का सबसे प्रदूषित शहर बना हुआ है, जबकि दक्षिण राजस्थान (उदयपुर और भीलवाड़ा) के शहरों में स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर दर्ज की गई है.



Source link