बेटी की शादी में अनंत सिंह ने राजनीतिक मतभेद दरकिनार किए, पक्ष-विपक्ष के दिग्गजों को न्योता, बनेगा 4 लाख लोगों का खाना

बेटी की शादी में अनंत सिंह ने राजनीतिक मतभेद दरकिनार किए, पक्ष-विपक्ष के दिग्गजों को न्योता, बनेगा 4 लाख लोगों का खाना


Last Updated:

Anant Singh Daughter Wedding: बिहार के मोकामा से पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह अपनी छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर एक बार फिर बड़े सियासी संदेश के साथ चर्चा में है. आगामी 25 नवंबर को होने जा रहे इस शाही विवाह समारोह में अनंत सिंह ने तमाम राजनीतिक मतभेदों को पूरी तरह दरकिनार कर दिया है. अपनी बेटी की शादी के पावन अवसर पर उन्होंने बिहार की राजनीति के धुर विरोधी माने जाने वाले पक्षों को एक मंच पर लाने की अनूठी पहल की है. पूरी खबर विस्तार से पढ़िए.

Zoom

अनंत सिंह की शादी में पीएम मोदी से लेकर बॉलीवुड सितारों तक को न्योता, 4 लाख लोगों के लिए बनेगा खाना

पटना. बिहार के मोकामा से पूर्व विधायक और ‘छोटे सरकार’ के नाम से मशहूर अनंत सिंह एक बार फिर अपने शाही अंदाज को लेकर पूरे देश में चर्चा का विषय बने हुए हैं. आने वाले 25 नवंबर को उनके पैतृक गांव नदवां (लदमा) में उनकी छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी होने जा रही है. अपनी बेटी के इस विवाह को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए अनंत सिंह ने बेहद अनोखी और भव्य तैयारियां शुरू कर दी हैं. शादी समारोह में खाने-पीने से लेकर मेहमानों के मनोरंजन और तोहफों के लिए ऐसे इंतजाम किए गए हैं, जिसकी सुगबुगाहट पूरे बिहार और राजनीतिक गलियारों में तेज हो गई है. खास तौर पर उन्होंने राजनीतिक मतभेदों को भुलाकर पक्ष और विपक्ष के लोगों को इस शादी में एकसाथ आमंत्रित किया है.

अनंत सिंह ने खुद बताया है कि शादी का निमंत्रण पक्ष और विपक्ष दोनों ही तरफ के सभी बड़े नेताओं को दिया जा रहा है. वे स्वयं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को व्यक्तिगत रूप से कार्ड भेज रहे हैं. इसके साथ ही, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस भव्य समारोह का विशेष निमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निमंत्रण दिया जाएगा.शादी के आयोजन में घुड़दौड़ भी कराया जा रहा है.

देश भर में बांटे जा रहे कार्ड, पक्ष-विपक्ष के तमाम दिग्गजों को न्योता

अनंत सिंह ने साफ कर दिया है कि बेटी की शादी के कार्ड सिर्फ बिहार या यूपी ही नहीं, बल्कि पूरे हिंदुस्तान में बांटे जा रहे हैं. विशेष बात यह कि इस मांगलिक कार्य में उन्होंने किसी भी राजनीतिक मतभेद को किनारे रख दिया है. शादी का निमंत्रण पक्ष और विपक्ष दोनों ही तरफ के सभी बड़े नेताओं को दिया जा रहा है. अनंत सिंह खुद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को कार्ड पहुंचाने की तैयारी कर रहे हैं. इसके साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी शादी का विशेष निमंत्रण भेजा जा रहा है. अनंत सिंह का कहना है कि वे जितने लोगों को जानते हैं या नहीं भी जानते हैं, वे सभी लोग इस खुशी के मौके पर आमंत्रित हैं.

बॉलीवुड और भोजपुरी सितारों का लगेगा जमघट

बता दें कि इस शाही शादी में केवल बड़े राजनेता ही नहीं, बल्कि फिल्मी दुनिया के कई नामचीन सितारे भी शिरकत करने आ रहे हैं. मेहमानों की सूची में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के साथ-साथ लोक गायिका मैथिली ठाकुर, भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी, पवन सिंह और अक्षरा सिंह जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इन सितारों के आने से शादी समारोह बेहद ग्लैमरस होने वाला है. शादी में आने वाले तमाम मेहमानों के लिए सुरक्षा और स्वागत की खास व्यवस्था की जा रही है.

शादी के दिन होगी भव्य घुड़दौड़, इनाम में मिलेगी थार और बाइक

अनंत सिंह खुद घोड़ों के बेहद शौकीन माने जाते हैं, इसलिए उन्होंने शादी को अनोखा बनाने के लिए 25 नवंबर को अपने गांव में एक भव्य घुड़दौड़ प्रतियोगिता (हॉर्स रेस) का आयोजन रखा है. इस रेस में देश के कोने-कोने से नामी घोड़े और घुड़सवार हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं. सबसे दिलचस्प बात इस रेस का इनाम है. प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आने वाले विजेता को चमचमाती महिंद्रा थार (Thar) गाड़ी गिफ्ट की जाएगी, जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाले को शानदार मोटरसाइकिल इनाम में मिलेगी.

4 लाख लोगों का बनेगा खाना, नहीं फूटेंगे पटाखे

इस विवाह समारोह की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा रहा है कि वहां लगभग 4 लाख लोगों के लिए भोजन तैयार कराया जा रहा है. इतने बड़े पैमाने पर खाना बनाने के लिए कई बीघे जमीन में विशेष पंडाल और विशाल रसोई बनाई जा रही है. पर्यावरण और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अनंत सिंह ने फैसला किया है कि शादी में पटाखे नहीं फोड़े जाएंगे. पूरी शादी को पारंपरिक और सांस्कृतिक रूप से भव्य रूप देने की तैयारी आखिरी चरण में है.



Source link