Rajasthan AQI Alert: दिवाली की आतिशबाजी से पहले ही राजस्थान की हवा में घुला प्रदूषण, कई शहरों में एक्यूआई दोगुना

Rajasthan AQI Alert: दिवाली की आतिशबाजी से पहले ही राजस्थान की हवा में घुला प्रदूषण, कई शहरों में एक्यूआई दोगुना


जयपुर: राजस्थान में दिवाली की आतिशबाजी अभी शुरू भी नहीं हुई है, लेकिन प्रदेश की हवा की सेहत पहले ही बिगड़ने लगी है. मौसम में बदलाव, तापमान में गिरावट और हवा की गति में कमी के बीच कई शहरों में वायु प्रदूषण का ग्राफ तेजी से ऊपर चढ़ा है. हालात ये हैं कि दिवाली से एक दिन पहले ही प्रदेश के ज्यादातर शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स सामान्य स्तर के मुकाबले करीब दोगुना दर्ज किया जा रहा है. ऐसे में आतिशबाजी के बाद प्रदूषण का स्तर और बढ़ने की आशंका है.

राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां एक्यूआई 245 के आसपास पहुंच चुका है. यानी शहर की हवा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है. औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी में स्थिति और भी चिंताजनक है, जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 363 दर्ज किया गया है. सवाई माधोपुर में भी एक्यूआई 305 तक पहुंच गया है. पूर्वी राजस्थान में सवाई माधोपुर फिलहाल 300 का आंकड़ा पार करने वाला प्रमुख शहर है.

प्रदूषण का स्तर 200 से 250 के बीच पहुंच रहा
दौसा में एक्यूआई 274, करौली में 266 और टोंक में 229 दर्ज किया गया है। जयपुर के आसपास के इलाकों में भी प्रदूषण का असर साफ दिखाई दे रहा है. पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो जोधपुर में एक्यूआई 256 और बीकानेर में 224 के आसपास बना हुआ है. जैसलमेर समेत पश्चिमी राजस्थान के दूसरे इलाकों में भी प्रदूषण का स्तर 200 से 250 के बीच पहुंच रहा है. हाड़ौती अंचल भी प्रदूषण की चपेट में है. कोटा में एक्यूआई 160 दर्ज किया गया है, जबकि बूंदी और झालावाड़ के इलाकों में भी प्रदूषण बढ़ने की स्थिति सामने आ रही है. वहीं अजमेर में एक्यूआई 139 और उदयपुर में 134 दर्ज किया गया है.

इस उत्सव के बीच अपनी और दूसरों की सेहत का ध्यान रखना
दरअसल, मौसम में बदलाव के साथ हवा में प्रदूषक तत्वों का फैलाव कम होने लगता है. इसके चलते प्रदूषण जमीन के नजदीक जमा होने लगता है. ऐसे में दिवाली की आतिशबाजी से निकलने वाला धुआं और सूक्ष्म कण हवा की गुणवत्ता को और खराब कर सकते हैं. फिलहाल जरूरत है कि लोग सावधानी बरतें. खासतौर पर सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे मरीज, बुजुर्ग और बच्चे प्रदूषण के अधिक संपर्क में आने से बचें. दिवाली खुशियों और रोशनी का त्योहार है, लेकिन इस उत्सव के बीच अपनी और दूसरों की सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी है.

जयपुर से जायज़ा लिया हमारे संवाददाता अरबाज अहमद ने

मौसम में बदलाव के साथ राजस्थान में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा

प्रदेश के कई शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स का ग्राफ तेजी से चढ़ा

भिवाड़ी में प्रदेश का सबसे ज्यादा 363 एक्यूआई दर्ज

सवाई माधोपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 305 तक पहुंचा
करौली 266, दौसा, 274, टोंक 229,

राजधानी जयपुर में 245 दर्ज हुआ एक्यूआई, दोगुने से ज्यादा बढ़ा प्रदूषण

जोधपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 256 के आसपास पहुंचा

बीकानेर में एक्यूआई का आंकड़ा 224 दर्ज

कोटा में एयर क्वालिटी इंडेक्स 160 दर्ज

उदयपुर में एक्यूआई का आंकड़ा 134पहुंचा

अजमेर में 139 दर्ज हुआ एयर क्वालिटी इंडेक्स

मौसम में बदलाव के साथ राजस्थान के कई शहरों में बढ़ा वायु प्रदूषण



Source link