OTT Trending Movie: ओटीटी पर गद्दी के लिए खूनी खेल शुरू, साढ़े 3 घंटे की फिल्म का भौकाल टाइट, सबको पछाड़ ट्रेंडिंग में बन गई नंबर 1

OTT Trending Movie: ओटीटी पर गद्दी के लिए खूनी खेल शुरू, साढ़े 3 घंटे की फिल्म का भौकाल टाइट, सबको पछाड़ ट्रेंडिंग में बन गई नंबर 1


Last Updated:

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हाल ही में रिलीज हुई एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म ने आते ही तहलका मचा दिया है. लगभग साढ़े 3 घंटे लंबी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस के बाद अब ओटीटी पर भी अपना भौकाल काटते हुए पहले पायदान पर कब्जा जमा लिया है. साल 2026 की इस सुपरहिट फिल्म का अब ओटीटी का जमकर डंका बज रहा है. दिलचस्प बात है कि यह अमेजन प्राइम वीडियो पर नंबर 1 पर धड़ल्ले से ट्रेंड कर रही है.

नई दिल्ली. ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों क्राइम और थ्रिलर कंटेंट की भरमार है, लेकिन जब बात पूर्वांचल के गद्दी की जंग की आती है, तो दर्शकों का रोमांच अलग ही स्तर पर पहुंच जाता है. इसी कड़ी में ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने ओटीटी पर दस्तक देते ही धमाल मचा दिया है. इस मूवी ने ओटीटी पर दस्तक देते ही टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट पर कब्जा कर लिया है. (फोटो साभार: Instagram@excelmovies)

साढ़े 3 घंटे से भी लंबी यह फिल्म रिलीज होते ही ट्रेंडिंग चार्ट्स में पहले पायदान पर काबिज है. वेब सीरीज के तौर पर मिली अपार सफलता के बाद इसे बड़े पर्दे पर उतारा गया है और कमाल की बात है कि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने नए तेवर के साथ दर्शकों के सामने जमकर भौकाल काटा. (फोटो साभार: Instagram@excelmovies)

फिल्म की स्टारकास्ट ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है. पंकज त्रिपाठी ने एक बार फिर कालीन भैया के रूप में अपनी धाक जमाई है, वहीं, अली फजल (गुड्डू पंडित) का आक्रामक अंदाज दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देता है. इसके अलावा दिव्येंदु (मुन्ना भैया), श्वेता त्रिपाठी (गोलू गुप्ता) और रसिका दुगल (बीना त्रिपाठी) ने अपने-अपने किरदारों में जान फूंक दी है. (फोटो साभार: Instagram@excelmovies)

Add News18 as
Preferred Source on Google

खास बात है ‘मिर्जापुर द मूवी’ में रवि किशन की एंट्री हुई है, जिन्होंने बब्बन यादव का दमदार रोल निभाया है. वहीं, बबलू पंडित के किरदार में जितेंद्र कुमार दिखते हैं. फिल्म की कहानी मुख्य रूप से मिर्जापुर की गद्दी और ताकत की भूख के बीच खूनी रंजिश के इर्द-गिर्द घूमती है.

इसकी कहानी शुरू होती है साल 2018 से. पूर्वांचल में कालीन भैया का राज है और उसके लिए गुड्डू पंडित और बबलू पंडित काम करते हैं. वहीं कालीन का बेटा मुन्ना त्रिपाठी उर्फ मुन्ना भैया अपना जोर दिखाने से कभी पीछे नहीं हटता. इस बीच कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब बब्बन की एंट्री होती है और अब उसकी नजर मिर्जापुर की गद्दी पर है. इसके बाद फिल्म की कहानी में ताबड़तोड़ एक्शन शुरू होता है. (फोटो साभार: Instagram@excelmovies)

गुरमीत सिंह के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. पहले दिन इसने डबल डिजिट के साथ बंपर ओपनिंग हासिल की. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने भारत में 230.64 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. वहीं, वर्ल्डवाइड 339.41 करोड़ की टोटल कमाई के साथ फिल्म सुपरहिट साबित हुई. (फोटो साभार: Instagram@excelmovies)

पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु स्टारर मिर्जापुर द मूवी अब ओटीटी पर धमाल मचा रही है. 30 अक्टूबर को यह प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई और 24 घंटे के भीतर ही इसने टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट पर कब्जा कर लिया. अब भी यह मूवी देशबर में नंबर 1 पर डंके की चोट पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. (फोटो साभार: Instagram@excelmovies)

खबर है कि मेकर्स जल्द ही ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का दूसरा पार्ट लेकर आएंगे फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन मूवी के क्लाइमैक्स में यह हिंट जरूर दिया गया है. अगर आपने अभी तक ‘मिर्जापुर: द मूवी’ नहीं देखी है तो अब आप इसका लुत्फ घर बैठे उठा सकते हैं. आईएमडीबी पर फिल्म को 7.3 रेटिंग मिली है. (फोटो साभार: Instagram@excelmovies)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link