980 करोड़ का 10 KM लंबा सिक्स लेन ब्रिज, प्रयागराज वालों को तोहफा, लखनऊ और अयोध्या जाने वालों की भी बल्ले-बल्ले

980 करोड़ का 10 KM लंबा सिक्स लेन ब्रिज, प्रयागराज वालों को तोहफा, लखनऊ और अयोध्या जाने वालों की भी बल्ले-बल्ले


Last Updated:

Prayagraj-Fafamau Bridge: प्रयागराज के लोगों को नए साल में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है. गंगा नदी पर मलाक हरहर से म्यौराबाद तक 980 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा 10 किलोमीटर लंबा सिक्स लेन ब्रिज लगभग बनकर तैयार हो गया है. 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर इसका शुभारंभ हो सकता है. आधुनिक एक्स्ट्रा डोज तकनीक से बने इस पुल के शुरू होने से फाफामऊ के जाम से राहत मिलेगी तथा लखनऊ और अयोध्या जाने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा.

Zoom

फाफामऊ वाला नया पुल न केवल लखनऊ-अयोध्या जाने वालों के लिए वरदान साबित होगा बल्कि कुंभ और माघ मेला के दौरान जाम से राहत दिलाएगा. (सांकेतिक फोटो)

Prayagraj-Fafamau New 10 Km Bridge News: संगमनगरी प्रयागराज के निवासियों और यहां आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को नए साल के आगाज और आगामी माघ मेले से ठीक पहले एक ऐतिहासिक सौगात मिलने जा रही है. गंगा नदी के ऊपर मलाक हरहर से लेकर म्यौराबाद तक बनाया जा रहा 10 किलोमीटर लंबा भव्य सिक्स लेन ब्रिज अब लगभग बनकर तैयार हो चुका है. करीब साढ़े पांच साल की कड़ी मेहनत और 980 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से तैयार हुआ यह पुल प्रयागराज के यातायात ढांचे की तस्वीर पूरी तरह बदलकर रख देगा. इस पुल के शुरू होने का शहरवासी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, जो अब पूरा होने की कगार पर है.

इस महत्वाकांक्षी सिक्स लेन ब्रिज का निर्माण कार्य एसपीएस कंस्ट्रक्शन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा किया जा रहा है. कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर परवेज सुल्तान ने जानकारी देते हुए बताया कि पुल का निर्माण कार्य अब तक 92 फीसदी पूरा किया जा चुका है और शेष बचे फिनिशिंग के काम को भी युद्धस्तर पर पूरा किया जा रहा है. उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी 25 दिसंबर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस (सुशासन दिवस) के विशेष अवसर पर इस भव्य सिक्स लेन ब्रिज का विधिवत शुभारंभ कर इसे आम जनता को समर्पित किया जा सकता है.

नए पुल से अयोध्या-लखनऊ जाने वालों को भी काफी राहत मिलेगा.

एक्स्ट्रा डोज तकनीक
इंजीनियरिंग के लिहाज से भी यह पुल अपने आप में एक अजूबा है. यह ब्रिज पुल निर्माण की अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित एक ‘एक्स्ट्रा डोज ब्रिज’ है. दरअसल, एक्स्ट्रा डोज ब्रिज आधुनिक इंजीनियरिंग की वह प्रणाली है, जो पारंपरिक गर्डर ब्रिज और आधुनिक केबल स्टेड ब्रिज दोनों का मिला-जुला और मजबूत रूप होता है. इस पूरे प्रोजेक्ट में मुख्य एक्स्ट्रा डोज ब्रिज की लंबाई 860 मीटर है, जिसमें दो पिलरों के बीच का सबसे लंबा स्पान 200 मीटर का रखा गया है. निर्माण कंपनी का दावा है कि वर्तमान में पूरे देश के भीतर 200 मीटर स्पान वाला इस तरह का कोई दूसरा ब्रिज मौजूद नहीं है, जो इसे राष्ट्रीय स्तर पर बेहद खास बनाता है.

ब्रिज हेल्थ मॉनिटरिंग
यात्रियों की सुरक्षा और पुल की मजबूती को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए इस एक्स्ट्रा डोज ब्रिज में अत्याधुनिक ‘ब्रिज हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम’ का विशेष प्रावधान किया गया है. इस तकनीक के जरिए पुल पर पड़ने वाले दबाव, कंपन और संरचनात्मक स्थिति की लगातार डिजिटल निगरानी की जा सकेगी. इसके साथ ही अनुबंध की शर्तों के अनुसार, पुल का निर्माण करने वाली कंपनी एसपीएस कंस्ट्रक्शन ही अगले 10 वर्षों तक इस सिक्स लेन ब्रिज की देखरेख और रखरखाव (मेंटेनेंस) की जिम्मेदारी भी संभालेगी, जिससे भविष्य में किसी भी तरह की तकनीकी खामी को तुरंत दुरुस्त किया जा सकेगा.

जाम से राहत
गंगा नदी पर तैयार हो रहे इस सिक्स लेन ब्रिज पर वाहनों का आवागमन शुरू हो जाने के बाद सबसे बड़ी राहत फाफामऊ के पुराने पुल पर लगने वाले भीषण जाम से मिलेगी. अक्सर घंटों तक जाम में फंसे रहने वाले स्थानीय लोगों का सफर अब चंद मिनटों में पूरा हो सकेगा. इसके अलावा प्रयागराज से लखनऊ, अयोध्या और अवध क्षेत्र के अन्य जिलों की ओर जाने वाले यात्रियों को भी एक तेज और सुगम मार्ग उपलब्ध होगा. साथ ही कुंभ, महाकुंभ और हर साल लगने वाले माघ मेले के दौरान देश-विदेश से संगम स्नान के लिए आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को भी इस नए सिक्स लेन ब्रिज का सीधा लाभ मिलेगा.



Source link