MP CG TOP NEWS LIVE: उज्जैन में जमीन विवाद में 1 की मौत, छत्तीसगढ़ में तेंदुओं के संरक्षण को लेकर हाईकोर्ट सख्त

MP CG TOP NEWS LIVE: उज्जैन में जमीन विवाद में 1 की मौत, छत्तीसगढ़ में तेंदुओं के संरक्षण को लेकर हाईकोर्ट सख्त


Last Updated:

MP CG Top News Today: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें मिलेंगी.

Zoom

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की टॉप न्यूज.

MP CG News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो दोनों राज्यों की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट्स मिलेंगे. इसके अलावा आपको राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और अन्य काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…

उज्जैन में जमीन विवाद में एक की मौत, एक घायल
उज्जैन से करीब 30 किलोमीटर दूर ग्राम बिछड़ौद में जमीन को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. खेत में ट्रैक्टर चलाने की बात पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान 48 वर्षीय मुजीब मंसूरी की मौत हो गई जबकि उनके दोस्त गुलाम नबी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल का चरक अस्पताल में उपचार जारी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. दरअसल शाजापुर निवासी मुजीब मंसूरी अपने दोस्त गुलाम नबी के साथ बिछड़ौद स्थित खेत पर पहुंचे थे. यहां उन्होंने अपने खेत में एक ट्रैक्टर चलता देखा. ट्रैक्टर चालक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि गीता बाई के कहने पर खेत में ट्रैक्टर चलाया जा रहा है. इसके बाद गीता बाई भी मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. घायल गुलाम नबी का आरोप है कि विवाद के दौरान गीता बाई ने उनके दोस्त मुजीब की छाती पर पत्थर से हमला कर दिया. इसके बाद गीता बाई के बेटे ओमप्रकाश, लाला, जसवंत और भोला भी मौके पर पहुंच गए. आरोप है कि सभी ने मिलकर मुजीब के साथ मारपीट की. दोस्त को बचाने पहुंचे गुलाम नबी पर भी दरांती और पत्थरों से हमला किया गया. गंभीर चोट लगने से मुजीब की मौत हो गई.

छत्तीसगढ़ में तेंदुओं के संरक्षण को लेकर बिलासपुर हाईकोर्ट सख्त, वन विभाग से मांगा जवाब
छत्तीसगढ़ में तेंदुओं के संरक्षण को लेकर बिलासपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है. कोर्ट ने वन विभाग से जवाब मांगा है. हाईकोर्ट ने वन विभाग से पूछा कि तेंदुओं को रेडियो कॉलर क्यों नहीं लगाया जा रहा है. पकड़े गए तेंदुओं की सुरक्षित शिफ्टिंग की नीति पर भी HC ने जवाब मांगा. कोर्ट में तेंदुओं को लंबे समय तक कैद में रखने का मुद्दा भी उठा. प्राकृतिक रहवास के आसपास पर्याप्त भोजन उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया. पीसीसीएफ को तीन सप्ताह में विस्तृत शपथपत्र पेश करने का आदेश दिया गया है. साल 2022 से लंबित जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई.



Source link