Laxmi Ji ki Aarti: लक्ष्मीजी की आरती, ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता, दिवाली महालक्ष्मी आरती

Laxmi Ji ki Aarti: लक्ष्मीजी की आरती, ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता, दिवाली महालक्ष्मी आरती


होमताजा खबरधर्म

लक्ष्मीजी की आरती, ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता,दिवाली लक्ष्मी आरती

Last Updated:

Laxmi Ji ki Aarti: आज दिवाली के पावन अवसर पर रात में विधि-विधान से लक्ष्मी पूजन किया जाएगा. इस विशेष अवसर पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनकी आरती का विशेष महत्व होता है. भक्त श्रद्धा भाव के साथ ‘ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता’ गाकर महालक्ष्मी की आरती करेंगे. दिवाली की इस महालक्ष्मी आरती से घरों में सुख-समृद्धि और धन-धान्य का वास होता है, जिससे सभी का जीवन रोशन हो उठता है.

Zoom

Laxmi Ji ki Aarti: दिवाली का पर्व मां लक्ष्मी के स्वागत और उनकी कृपा प्राप्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. इस दिन शाम को शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है. पूजा के अंत में मां लक्ष्मी की आरती करने की विशेष परंपरा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आरती के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है. दिवाली की रात मां लक्ष्मी की आरती करने से घर में सुख-समृद्धि, धन-वैभव और खुशहाली आने की मान्यता है. ऐसा माना जाता है कि आरती के दौरान दीपक की पवित्र ज्योति से नकारात्मकता दूर होती है और घर का वातावरण सकारात्मक बनता है. यहां पढ़ें माता लक्ष्मीजी की आरती…

लक्ष्मी माता की आरती | Laxmi Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता
तुमको निशिदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता
मैया तुम ही जग-माता..
सूर्य-चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
दुर्गा रुप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता
मैया सुख सम्पत्ति दाता॥
जो कोई तुमको ध्याता, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता
मैया तुम ही शुभदाता॥
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता
मैया सब सद्गुण आता॥
सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता
मैया वस्त्र न कोई पाता॥
खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
शुभ-गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि-जाता
मैया क्षीरोदधि-जाता॥
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई जन गाता
मैया जो कोई जन गाता॥
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
ऊं जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता.
तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता. ॐ जय लक्ष्मी माता

दोहा
महालक्ष्मी नमस्तुभ्यम्, नमस्तुभ्यम् सुरेश्वरि. हरिप्रिये नमस्तुभ्यम्, नमस्तुभ्यम् दयानिधे
पद्मालये नमस्तुभ्यं नमस्तुभ्यं च सर्वदे. सर्व भूत हितार्थाय, वसु सृष्टिं सदा कुरुं

सब बोलो लक्ष्मी माता की जय, लक्ष्मी नारायण की जय. आरती पूरी होने के बाद तुलसी में आरती जरूर दिखाना चाहिए, इसके बाद घर के लोगों को आरती लेनी चाहिए.



Source link