कौन हैं अर्जुन राजपूत? पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा दमदार शतक, गेंदबाजों को धो डाला
Last Updated:
arjun rajput century: एक समय भारतीय अंडर-19 टीम 42 रन के स्कोर पर 4 विकेट खोकर मुश्किल में थी. अर्जुन राजपूत ने शतक जड़कर न सिर्फ भारत को मुश्किल से बाहर निकला बल्कि एक सम्मानजनक स्कोर तक भी पहुंचा दिया.
अर्जुन राजपूत ने पाकिस्तान अंडर-19 टीम के खिलाफ खेली 107 रन की पारी.
नई दिल्ली. पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप मैच में अर्जुन राजपूत ने ऐसी शतकीय पारी खेली, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा. 19 वर्षीय अर्जुन ने लड़खड़ाई भारतीय पारी को न सिर्फ संभाला, बल्कि टीम को अच्छे टोटल तक पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाई. अर्जुन ने अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड में 80 गेंदों में शतक ठोका और 107 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस पारी में 11 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. एक छोर से लगातार विकेट गिर रहे थे, बावजूद इसके अर्जुन ने पाकिस्तानी गेंदबाजों पर काउंटर अटैक जारी रखा.
मुश्किल में थी भारतीय टीम
भारतीय टीम मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी. पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने शुरुआत से ही भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बना दिया था. एक समय टीम इंडिया का स्कोर 42 रन पर 4 विकेट हो गया था. ऐसे मुश्किल हालात में अर्जुन राजपूत ने क्रीज पर कदम रखा और आते ही पाकिस्तानी गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया. उन्होंने संभलकर खेलने के साथ-साथ खराब गेंदों पर बड़ा शॉट लगाना भी जारी रखा. उनकी शानदार बल्लेबाजी का नतीजा रहा कि उन्होंने महज 80 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया.
कौन हैं अर्जुन राजपूत?
पंजाब के जालंधर से आने वाले अर्जुन राजपूत ने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर अपनी पहचान बनाई है. वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और जरूरत पड़ने पर दाएं हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं. पंजाब के आयु वर्ग के क्रिकेट टूर्नामेंट में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से प्रभावित किया. कूच बिहार ट्रॉफी और वीनू मांकड़ ट्रॉफी में उनके प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा.
𝗛.𝗨.𝗡.𝗗.𝗥.𝗘.𝗗
A clutch knock from Arjun Rajput, bringing up his century off 8⃣0⃣ deliveries
Updates https://t.co/WullKDGgH4
#MensU19AsiaCup https://t.co/bbCrgOxrZE