Last Updated:
दरभंगा के लहेरियासराय मार्केट में जयपुर की डिजाइनर लहठी आ गई है. छठ पूजा के मौके पर महिलाएं इसे बहुत पसंद कर रही हैं.यह 24 पीस के शानदार सेट में उपलब्ध है. इसकी कीमत मात्र 400 रुपये है. होलसेल में खरीदने पर भारी छूट भी मिल रही है.
दरभंगा: इस छठ यदि आप बेहतर लुक में दिखना चाहती हैं तो दरभंगा के लहेरियासराय मार्केट में आ गया है एक बेहतरीन और यूनिक क्लास की लहठी. दरअसल हम बात कर रहे हैं पंजाबी दुल्हन लहठी की जो जयपुर से निर्मित है. यहां होलसेल से लेकर कस्टमर रेट में आपको यह आसानी से उपलब्ध हो जाएगी.
इस वर्ष छठ पर्व में इस लहठी की डिमांड काफी ज्यादा देखी जा रही है. महिलाओं में इसे लेकर खासा उत्साह है. छठ में सुहागन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और लहठी उसके सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक मानी जाती है. इसलिए इस बार जयपुर की यह खास लहठी बाजार की शोभा बढ़ा रही है.
क्या कहते हैं दुकानदार?
दुकानदार भूषण लहठी सेंटर के ओनर भूषण कुमार बताते हैं कि अभी सबसे ज्यादा ट्रेंड में पंजाबी दुल्हन लहठी है. यह काफी खूबसूरत डिजाइन में है. इसमें 24 पीस का सेट आता है. एक हाथ में 12 पीस और दूसरे हाथ में 12 पीस पहने जाते हैं. साथ ही साइड से बाला भी रहता है और बीच में भी बाला लगा सकते हैं.
इस सेट में आपको साइड से दो कंगन और बीच में बाला मिलेगा. पूरा सेट देखने में बेहद आकर्षक और दुल्हन जैसा लुक देता है. यही वजह है कि इसे पंजाबी दुल्हन लहठी कहा जाता है.
कीमत मात्र 400 से शुरू
अगर कीमत की बात करें तो एक सेट का दाम सिर्फ 400 रुपये है. इस माल को हमने जयपुर से मंगवाया है. यदि आप होलसेल यानी थोक में सामान लेते हैं तो यह और भी सस्ता पड़ेगा. दुकानदारों के लिए भी यह अच्छा मौका है.
लहेरियासराय मार्केट में इस समय छठ की खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है. साड़ी, श्रृंगार और पूजा सामग्री के साथ-साथ लहठी की दुकानों पर महिलाओं की सबसे ज्यादा भीड़ देखी जा रही है.