Last Updated:
बॉलीवुड के पावर कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल के लिए इस बार की दिवाली खुशियों का डबल डोज लेकर आई है. सोशल मीडिया पर रोशनी के इस त्योहार पर कपल ने पहली बार अपने लाडले बेटे विहान कौशल के चेहरे का दीदार फैंस को करवाया है. विहान बीते 7 नवंबर को ही एक साल के पूरे हुए हैं, ऐसे में इस खास मौके पर शेयर की गई यह फैमिली फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस लाडले विहान पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
विक्की कौशल-कैटरीना कैफ के बेटे की तस्वीर वायरल. (फोटो साभार: Instagram@katrinakaif)
नई दिल्ली. कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के लिए इस साल की दिवाली बेहद खास रही है. स्टार कपल ने रोशनी के इस पावन पर्व पर पहली बार अपने बेटे विहान कौशल के चेहरे की झलक फैंस को दिखाई है. जन्म के बाद से ही नन्हा विहान अब तक मीडिया और कैमरों की नजरों से दूर था, इसलिए फैंस के लिए यह किसी खूबसूरत तोहफे से कम नहीं है. इस पोस्ट को और भी खास बनाने वाली बात इसका समय है, क्योंकि ठीक दिवाली से एक दिन पहले यानी 7 नवंबर को विहान एक साल के पूरे हो गए हैं.
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीर पोस्ट की है जिसमें विहान को खुशी-खुशी अपनी बांहें फैलाते हुए देखा जा सकता है, जबकि उनके माता-पिता उन्हें पीछे से पकड़े हुए हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हमारी अब तक की सबसे शानदार दीपावली. सभी को प्यार, रोशनी और खुशी की शुभकामनाएं. विक्की, कैटरीना और विहान’.
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल पिछले साल बने माता-पिता
साल 2021 में कपल ने धूमधाम से रचाई थी शादी
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर, 2021 को राजस्थान के शानदार सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की. शादी का जश्न तीन दिनों तक चला और इसमें हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी जैसे पारंपरिक फंक्शन शामिल थे. करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य सेलिब्रेशन में शामिल हुए, जबकि पूरे इवेंट में प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा गया. शादी की रस्मों के लिए कपल ने सब्यसाची मुखर्जी के डिजाइन किए हुए कपड़े पहने थे. कैटरीना ने ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ लाल लहंगा पहना था, जबकि विक्की आइवरी शेरवानी में दिखे. सेरेमनी के बाद कपल ने सोशल मीडिया पर शादी की ऑफिशियल तस्वीरें शेयर कीं, जो जमकर वायरल हुईं.
‘लव एंड वॉर’ फिल्म में नजर आएंगे विक्की कौशल
बताते चलें कि विक्की कौशल जल्द ही अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगे. इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया है. इसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी हैं. यह फिल्म रणबीर और आलिया दोनों के साथ विक्की की दूसरी कोलैबोरेशन है. रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की यह मूवी जनवरी 2027 में थिएटर में रिलीज होने वाली है.