Last Updated:
दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास में परिवार के साथ दीये जलाए. इस मौके पर उन्होंने सभी प्रदेशवासियों के सुख, शांति, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की. मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपों की यह मंगलमयी ज्योति हर व्यक्ति के जीवन से अंधकार और नकारात्मकता दूर करे तथा सुख-समृद्धि का प्रकाश फैलाए. उन्होंने मां लक्ष्मी की कृपा से हर घर में खुशहाली बनी रहने की भी प्रार्थना की.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा.
जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दीपावली के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री निवास में सपरिवार दीप जलाए हैं. इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की. मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपों की रोशनी हर व्यक्ति के जीवन से अंधकार और नकारात्मकता दूर करे.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ट्वीट में लिखा है कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां और सकारात्मकता लेकर आए. उन्होंने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि मां लक्ष्मी की कृपा से हर घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहे.
मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट
सीएम भजनलाल शर्मा ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा,
शुभं करोति कल्याणमारोग्यं धनसम्पदा।
शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपज्योतिर्नमोऽस्तुते॥
प्रकाश और उल्लास के पावन पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में सपरिवार दीप प्रज्वलित किए. उन्होंने आगे लिखा दीपों की यह मंगलमयी ज्योति समस्त प्रदेशवासियों के जीवन से अंधकार और नकारात्मकता को दूर कर सुख, शांति, आरोग्य एवं समृद्धि का प्रकाश फैलाए, यही मंगलकामना है. सभी प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!
असत्य से सत्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा
इससे पहले उन्होंने वीडियो संदेश के जरिए उन्होंने कहा कि ये त्योहार केवल खुशियां मनाने का अवसर नहीं हैं, बल्कि हमारी संस्कृति की आत्मा और पारिवारिक एकजुटता के प्रतीक भी हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली हमें अंधकार से प्रकाश और असत्य से सत्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देती है. उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और समाज में प्रेम, भाईचारे व सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लेने की अपील की.
स्थानीय कारीगरों और व्यापारियों से अपील
भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को अपनाने का भी आग्रह किया. उन्होंने कहा कि त्योहारों पर स्थानीय कारीगरों और छोटे व्यापारियों से सामान खरीदकर उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए. इससे स्थानीय कारोबार को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी. मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से मिल-जुलकर त्योहार मनाने और खुशहाल राजस्थान के निर्माण में योगदान देने की अपील की.