झारखंड में बढ़ने लगी ठिठुरन, गुमला, रांची और पलामू में गिरने लगा तेजी से तापमान, जानें छठ पूजा पर कैसा रहेगा मौसम

झारखंड में बढ़ने लगी ठिठुरन, गुमला, रांची और पलामू में गिरने लगा तेजी से तापमान, जानें छठ पूजा पर कैसा रहेगा मौसम


रांची: झारखंड में नवंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है. सुबह और देर रात हल्की ठंड महसूस होने लगी है. जबकि दोपहर में धूप निकलने से मौसम अपेक्षाकृत गर्म बना हुआ है. वहीं, कई जिलों में सुबह के समय धुंध और कुहासे की स्थिति भी देखने को मिल रही है. रांची मौसम विभाग के अनुसार, 9 नवंबर से 15 नवंबर के बीच झारखंड के अधिकतम जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि, संताल परगना के कुछ जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है. वहीं, रांची का न्यूनतम तापमान 19°C और पलामू का न्यूनतम तापमान 17°C पहुंच गया है.  इसके अलावा बोकारो का AQI 165, देवघर का AQI 165, गिरिडीह का AQI 157 पहुंच गया है.

जानें आज 9 नवंबर को कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

IMD के रांची मौसम केंद्र के अनुसार, 9 नवंबर को राजधानी रांची में सुबह हल्का कुहासा और दिन में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. यहां दिन का अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. झारखंड के अधिकतम जिलों में बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि, देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.  शेष 18 जिलों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है.

रांची, पलामू समेत जानें 6 जिलों का तापमान

झारखंड में मौसम में तेजी से बदलाव जारी है. यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान में डेली असर पड़ रहा है. आज रांची का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 28°C-19°C, पलामू का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29°C-17°C, बोकारो का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29°C-20°C,  हजारीबाग का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29°C-19°C, रामगढ़ का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29°C-18°C पहुंच गया है.

झारखंड के इन 5 जिलों में पड़ने लगी है ठंड

झारखंड के ऊंचाई वाले और पठारी इलाकों में सुबह-शाम ठंड का असर ज्यादा महसूस होने लगा है. खासकर इन पांच जिलों में ठंड का एहसास बढ़ रहा है. गुमला,लोहरदगा, पलामू, हजारीबाग समेत रांची में ठंड का एहसास होने लगा है. गुमला का तापमान गिरता जा रहा है.

झारखंड के 5 सबसे प्रदूषित शहर

मौसम के साथ-साथ झारखंड के कई शहरों में वायु प्रदूषण भी चिंता का विषय बना हुआ है. बोकारो का AQI 165, देवघर का AQI 165, गिरिडीह का AQI 157, जमशेदपुर का AQI 144 पहुंच गया है. इसके अलावा धनबाद का AQI 107, हजारीबाग का AQI 107, रांची का AQI 110, जमशेदपुर का AQI 144 पहुंच गया है.

जानें 9 से 14 नवंबर तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

9 नवंबर: सुबह धुंध, दिन में आंशिक बादल रह सकते हैं. उत्तर-पूर्वी जिलों में हल्की बारिश की संभावना है.

10 नवंबर: कुछ जिलों में बादल और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

11 नवंबर: रांची में सुबह कुहासा और दिन में आंशिक बादल रह सकते हैं.

12 नवंबर: मुख्य रूप से साफ आसमान और धूप रहने वाली है.

13 नवंबर: सुबह हल्की धुंध, बाद में मौसम साफ रह सकता है.

14 नवंबर: मुख्य रूप से साफ आसमान और शुष्क मौसम रहने वाला है.

जानें छठ पूजा पर कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

छठ पूजा के दौरान सुबह अर्घ्य और शाम के अर्घ्य के समय मौसम महत्वपूर्ण रहेगा. नवंबर के मध्य तक सुबह हल्की धुंध और ठंडी हवा रहने की संभावना है. हालांकि, 15 नवंबर के लिए आईएमडी ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. वहीं, छठ व्रतियों को सुबह घाटों पर जाने के समय गर्म कपड़े साथ रखने चाहिए.

जानें क्या झारखंड में सर्दी बढ़ने वाली है

कुल मिलाकर झारखंड में सर्दी की शुरुआत महसूस होने लगी है. रांची, गुमला, लोहरदगा, पलामू और हजारीबाग जैसे इलाकों में सुबह और रात का मौसम ठंडा हो रहा है. फिलहाल दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन रात के तापमान में गिरावट से आने वाले दिनों में ठंड का असर बढ़ सकता है.



Source link